'कुत्ता देशी घी के लड्डू नहीं पचा सकता है... चोर को ही देख कुत्ते भौंकते हैं.' ये चल रहा है बिहार की राजनीति में, राजद (RJD ) और BJP के बीच. मामला शुरू हुआ बिहार विधानसभा के गेट से. यहां बुधवार, 15 मार्च को राजद विधायक लड्डू बांट रहे थे. वो लड्डू इसलिए बांट रहे थे क्योंकि 'रेलवे लैंड फॉर जॉब स्कैम' केस में लालू परिवार को कोर्ट से बेल मिल गई थी. एक तरफ RJD विधायक खुशी में लड्डू बांट रहे थे, तो वहीं BJP विधायक अपने एक साथी के निष्कासन के विरोध में धरने पर बैठे थे. फिर क्या था, शुरू हो गया सीन. BJP विधायक हरि भूषण ठाकुर धरने से उठे और लड्डू की पूरी ट्रे फेंक दी. घटना का वीडियो बन गया और सोशल मीडिया पर आ गया. वीडियो वायरल हुआ तो दोनों तरफ से बयान भी आने शुरू हो गए.
लड्डू फिंकाई के बाद कुत्ता-कुत्ता हो गया, बिहार की राजनीति ने अलग ही झंडे गाड़े हैं!
बिहार में RJD और BJP अलग ही मुद्दे पर भिड़े हुए हैं


राजद के ट्विटर अकाउंट से पहले एक ट्वीट किया गया. लिखा,
'सामान्य ज्ञान प्रश्न यूं ही :-
क्या शुद्ध देसी घी के लड्डू कुत्ते (कुत्ते वाला इमोजी) पचा सकते हैं?'
इसके बाद राजद विधायक भाई वीरेंद्र विधानसभा पहुंचे तो मीडिया ने BJP की तुलना कुत्ते से किए जाने को लेकर सवाल किए. इस पर उन्होंने कहा,
कुत्ते वाली बात पर BJP क्या बोली?'मुझे इस बारे में इतनी जानकारी नहीं है. मगर मैं डॉक्टर के पास गया था तो उन्होंने बताया कि लैब्राडॉर डॉग को घी के लड्डू नहीं पचते हैं. अब कल फिर डॉक्टर साहब के पास जाऊंगा तो उनसे ये बात पूछूंगा.'
कुत्ते वाली बात पर BJP की तरफ से भी बयान आया. इस मामले पर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने बताया कि राजद वाले जबरदस्ती उनके मुंह में लड्डू ठूस रहे थे. ऐसे में उन्हें गुस्सा आया और उन्होंने लड्डू फेंक दिए.
हरिभूषण ठाकुर ने आगे कहा कि अगर राजद वाले भाजपा की तुलना कुत्ते से कर रहे हैं, तो उन्हें पता होना चाहिए कि कुत्ता वफादार जानवर है. और कुत्ता चोर को देख कर ही भौंकता है. आगे बोले कि समय आने दीजिए पता चल जाएगा कौन कुत्ता है, और कौन चोर?
वीडियो: बिहार विधानसभा के बाहर लड्डू आया तो क्यों भिड़ गए BJP-RJD के विधायक?





















