The Lallantop

RJD नेता के बेटे ने थाने में घुसकर DSP से बदसलूकी की, पुलिस ने हिरासत में लिया

अशरफ अहमद का आरोप है कि पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की और कुर्ता फाड़ दिया.

Advertisement
post-main-image
दाएं से बाएं: पीरबहोर थाना के SHO, आरोपी अफसर अहमद (साभार: आजतक)

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस (Patna Police) ने RJD नेता के बेटे को DSP (डिप्टी सुप्रिटेंडेंट ऑफ पुलिस) के साथ बदसलूकी के आरोप में हिरासत में लिया है. RJD के पूर्व MLC अनवर अहमद (MLC Anwar Ahmed) के बेटे और सब्जी बाग के वार्ड पार्षद अफशर अहमद ने पीरबहोर थाने में घुसकर पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की. पुलिस ने अफशर अहमद को हिरासत में ले लिया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस मामले को लेकर अफशर अहमद ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके साथ बदसलूकी की और कुर्ता फाड़ दिया. जबकि DSP टाउन अशोक प्रसाद का कहना है कि अहमद ने अपने कपड़े खुद से फाड़े. उन्होंने कहा कि पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद है, सच्चाई सामने आ जायेगी. 

आजतक से जुड़े सुजीत झा की रिपोर्ट के अनुसार 8 सितंबर, गुरुवार की शाम सब्जी बाग इलाके में पुलिस छापेमारी करने गई थी. तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस पर हमला कर दिया. आरोप है कि लोगों ने एक सिपाही को भी दौड़ाकर पीटा. 9 सितंबर को इसी मामले की जांच के लिए DSP और थानेदार सब्जी बाग इलाके में पहुंचे और एक स्थानीय दुकानदार को शक के आधार पर हिरासत में लिया.

Advertisement

इसी दुकानदार को छुड़ाने के लिए अफशर अहमद थाने पहुंचा था. इस मामले को लेकर पीरबहोर थाना के SHO सबिउल हक़ ने आजतक को बताया,

"पुलिस 10 दिनों से एक वायरल वीडियो की जांच में लगी थी. 8 सितंबर को जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए पटना मार्केट के मीना बाजार गई. वहां कुछ नहीं मिला लेकिन पुलिस जैसे ही पटना मार्केट के गेट पर पहुंची 4 लोग हमें देख कर भागने लगे. हमने उनमें से 2 को पकड़ लिया. इसी बीच मस्जिद के पास लोगों की बैठक होनी थी. उन्हीं लोगों ने सिपाहियों पर हमला करके पकड़े गए आरोपियों को छुड़ा लिया और एक सिपाही को बुरी तरह से पीटा."

SHO सबिउल हक़ ने आगे बताया कि जिस आरोपी ने सिपाही को पीटा था, उसे पुलिस पकड़ लाई. लेकिन कुछ लोग थाने आकर आरोपी को छुड़ाने लगे. 50 से 60 लोग पुलिस पर दबाव बनाने लगे. SHO ने बताया कि पूर्व MLC अनवर अहमद ने भी पुलिस को धमकी दी कि वो लोगों को बुलाएंगे और हंगामा करेंगे. वहीं उनके बेटे अशरफ अहमद ने DSP से बहस की और गलत शब्दों का इस्तेमाल किया. फिलहाल अशरफ को हिरासत में लिया गया है. 

Advertisement

पूरे मामले के बाद वार्ड पार्षद अफशर अहमद के समर्थकों ने पटना के पीरबहोर थाने के बाहर जमकर हंगामा किया. भीड़ को देखते हुए पीरबहोर थाने को छावनी में तब्दील कर दिया गया. अफशर अहमद को पुलिस ने देर रात जेल भेज दिया, वहीं पूर्व MLC अनवर अहमद हिरासत में लेकर छोड़ दिया. इस मामले में अनवर अहमद ने कहा कि उसके बेटे ने कोई गलती नहीं की है. 

Video- बिहार: CBI रेड पर आरजेडी-बीजेपी ने क्या कह दिया?

Advertisement