The Lallantop

गोविंदा की भांजी और बिग बॉस कंटेस्टेंट ने बताया- 13 साल की उम्र में नौकर ने रेप की कोशिश की थी

बिग बॉस हाउस में उन्होंने अपनी कहानी सुनाई.

Advertisement
post-main-image
आरती सिंह, गोविंदा की भांजी हैं, बिग-बॉस 13 में कंटेस्टेंट हैं, इन्होंने अपने साथ हुई एक घटना के बारे में घरवालों को बताया.

बॉलीवुड ऐक्टर गोविंदा की भांजी और कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह इन दिनों बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट नज़र आ रहीं हैं. सलमान के 'वीकेंड के वार' एपिसोड में आरती सिंह ने अपनी लाइफ से जुड़ी ऐसी बातें बताईं, जिसे सुनकर पूरा घर भावुक हो गया.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

दरअसल, दीपिका पादुकोण और लक्ष्मी अग्रवाल, दोनों फिल्म 'छपाक' के प्रमोशन के लिए बिग बॉस हाउस में गईं थीं. वहां, लक्ष्मी ने सभी घरवालों से अपनी-अपनी लाइफ में हुए कुछ पेनफुल मोमेंट्स को शेयर करने के लिए कहा. सभी ने कुछ बातें शेयर भी कीं. आरती सिंह का भी नंबर आया. उन्होंने बताया कि जब वो 13 साल की थीं, तब उनके ही घर के नौकर ने उनका रेप करने की कोशश की थी. उस समय वो घर में अकेली थीं. उनके मुताबिक, वो घर पर सो रही थीं. उनके नौकर के सिवाए घर पर कोई नहीं था. वो कहीं भाग न सकें, इसके लिए नौकर ने घर के दरवाजे भी बंद कर दिए थे. जब ये घटना हुई थी, तो वो लखनऊ में थीं. जैसे-तैसे वो खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भाग रहीं थीं. और अंत में उन्होंने घर के दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी थी. और सड़क पर भागने लगीं.

Advertisement

आरती ने बताया कि इस वाकये के बाद वो काफी परेशान रहीं. कई साल लग गए उन्हें इससे उभरने में. हालांकि उनकी मम्मी और भाई ने काफी सपोर्ट किया और पिछले 7-8 साल से वो नॉर्मल हैं.

वहीं, घर के दूसरे कंटेस्टेंट ने भी अपनी ऐसी कहानियां शेयर कीं. विशाल ने भी बताया कि जब वो 10-12 साल के थे, तो उन्हें भी तीन बार मोलेस्ट किया गया था. और जब इस बारे में उन्होंने अपने पापा को बताया तो उनके पापा ने उनको ही मारा-पीटा. विशाल का कहना है कि इस बात का असर उन पर काफी ग़लत पड़ा और इस वजह से वो पढ़ाई में काफी पीछे हो गए. और इंडस्ट्री में जब वो काम के लिए आए, तो उन्हें ठीक से न बोल पाने के कारण काम तक नहीं मिला था.


वीडियो देखें : बिग बॉस 13 में सलमान खान ने अजय देवगन और काजोल के सामने शाहरूख खान का ये राज़ खोला

Advertisement

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स
Advertisement