# शादीशुदा रोमिल पर लग रहे हैं गलत इल्जाम. # क्या है वो सच, जो दीपिका छुपा रही हैं? # सुरभि के साथ वो हो रहा है, जो वो कभी नहीं चाहती थीं.
रोमिल की पत्नी ने सोमी को बड़े प्यार से अपने पति से दूर रहने को कहा
बिग बॉस में फैमिली स्पेशल एपिशोड्स चल रहे हैं. सदस्यों के घरवाले उनसे मिलने आ रहे हैं. वे अपने करीबियों को सलाह दे रहे हैं. इस दौरान दो लोग ऐसे आए, जिन्होंने एक ही बात कही, लेकिन अलग-अलग अंदाज़ में. सोमी और रोमिल अच्छे दोस्त हैं. ऐसा वो कहते हैं. बाकी जितने भी लोग टीवी देख रहे हैं, उन्हें वो दोस्त से ज़्यादा लग रहे हैं. यूज़ुअली सोमी किसी से गुस्सा हो जाती हैं, तो वो कुछ दिन तक गुस्सा रहती हैं. लेकिन रोमिल वाले केस में उनका फंडा अलग है. रोमिल उन्हें कुछ भी कह दें, कितना भी लड़ लें, वो उनसे ज़्यादा देर तक गुस्सा नहीं रह पातीं. सोमी इसका कारण उस वीडियो वाले किस्से को बताती हैं. इसमें रोमिल ने अपनी फैमिली का वीडियो न देखकर सोमी को उनकी फैमिली का वीडियो दिखाया था.

रोमिल की पत्नी ने रोमिल से ये पूछा कि सोमी उनकी छोटी बहन हैं न? जिसके जवाब में रोमिल के पास हां कहने के अलावा कोई चारा नहीं था.
सोमवार के एपिसोड में रोमिल की पत्नी अपने बेटे के साथ बिग बॉस के घर में पहुंची. यहां पहुंचते ही उन्होंने रोमिल को सबसे पहले ये सलाह दी कि उन्हें किसी और के लिए खेलने के बदले अपने लिए खेलना चाहिए. उनका इशारा पूरी तरह सोमी की ओर था. इसके बाद वो सीधे सोमी के पास पहुंची और उन्हें कहा कि वो बिलकुल रोमिल की छोटी बहन जैसी हैं. वैसे ही उनका ख्याल रखती हैं. इससे रोमिल की पत्नी का मतलब बहुत क्लीयर था. और इस पर सोमी का रिएक्शन देखने लायक था. इसके बाद घर में आईं सोमी की पार्टनर और बहन सबा. उन्होंने भी रोमिल को सेम बात समझाई, लेकिन उन्होंने बात को घुमाने के बदले सीधे-सीधे रोमिल को ये सलाह दी कि उनका रिलेशन टीवी पर सही नहीं दिख रहा. भले ही उनके मन में कुछ न हो लेकिन टीवी पर उनका मन नहीं, वो जो कर रहे हैं, वो दिख रहा है. इसलिए उन्होंने दोनों को थोड़ा दूर रहने की सलाह दी है.

रोमिल और सोमी को समझाती घर में आई सोमी की बहन सबा.
क्या है दीपिका का वो सच, जो वो बताते-बताते रुक गईं?
दीपिका कक्कड़ इब्राहिम यानी टीवी की सिमर को घरवाले सबसे नकली सदस्य मानते हैं, क्योंकि वो उनकी तरह हर बात पर चीखती-चिल्लाती नहीं हैं. अपनी बात शांति से रखती हैं. वो जबरदस्ती कोई चीज़ करने की कोशिश नहीं करतीं. उन्हें रोहित और सुरभि लगातार 'फेक' कहते सुने जाते हैं. लेकिन अब वो समय आ गया है, जब दीपिका भी इमोशनली लो हो गई हैं. घर के एक हिस्से में बैठी वो सुरभि से बात कर रही थीं. जहां वो सुरभि को अपने पति शोएब के बारे में बता रही थीं. दीपिका बता रही थीं कि शोएब ने उन्हें वापस से जीना सिखाया है, क्योंकि इससे पहले वो जीना, खुश रहना भूल सी गई थीं. सुरभि ने शब्द पकड़ लिया और खुश रहना भूल जाने का मतलब पूछ लिया. लेकिन दीपिका ने उस मामले को टाल दिया. उन्होंने कहा कि वो उनके लाइफ का वो चैप्टर है, जिसे वो बंद कर चुकी हैं और कभी खोलना नहीं चाहतीं.

सुरभि को अपने जीवन के बारे में बताती दीपिका. इस दौरान वो बता रही थीं कि शोएब उनके कितने करीब और उनके लिए कितने जरूरी हैं.
बाहर से आने वाला हर व्यक्ति सुरभि को भला-बुरा कह रहा
सुरभि मुंहफट हैं. जो दिल में आता है, वो कह देती हैं. इस दौरान वो अपने लहज़े का ध्यान नहीं रखतीं. इसका शिकार वो तकरीबन घर के सभी सदस्यों को बना चुकी हैं. कई बार वो डबल गेम खेलती दिखती हैं. 'बीबी स्कूल बस' टास्क में सुरभि ने रोहित के साथ मिलकर गेम खेला और पूरे सीज़न उनके दोस्त रहे दीपक को धोखा दे दिया. अपनी कप्तानी में भी सुरभि ने कुछ ऐसे फैसले लिए, जिसके लिए उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी. अब जिस भी सदस्य के घरवाले घर में आते हैं, वो सुरभि को सुनाकर जा रहे हैं. इसकी शुरुआत की श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी ने. फिर जितने भी लोग आए सबने उन्हें थोड़े ढंग से बात करने की सलाह दी. तब वो बैठकर बहुत रोईं और उन्हें ये एहसास हो गया है कि उनसे कहीं न कहीं गलती हुई है.

जो आया सबने सुरभि को सुनाया. इसके बाद वो बैठकर बहुत रोईं और खुद को अच्छा साबित करने का प्रयास करती रहीं.
वीडियो देखें: बिग बॉस 12: जानिए दिन के 82वें, 83वें और 84वें दिन घर में क्या-क्या हुआ
























