The Lallantop

बेंगलुरु: जेल में कैदियों के पास था 1.3 लाख का मोबाइल, बाथरूम के पाइप में छिपाया था

Bengaluru Central jail: छापेमारी के दौरान बाथरूम के पाइप से मोबाइल, मोबाइल चार्जर, इयर बड, इलेक्ट्रिक स्टोव, कैश, चाकू और पेन ड्राइव मिला. इन चीजों को प्लास्टिक के थैलों में छिपा कर रखा गया था.

Advertisement
post-main-image
इस मामले में FIR दर्ज हुई है. (फाइल फोटो: इंडिया टुडे)
author-image
सगाय राज

बेंगलुरु के परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल (Bengaluru Central Jail Raid) के एक बैरक में छापा मारा गया था. छापेमारी के दौरान पुलिस को 1.3 लाख रुपये के मूल्य का सैमसंग का एक मोबाइल मिला है. पुलिस ने कुल पंद्रह मोबाइल फोन, सात इलेक्ट्रिक स्टोव, पांच चाकू, तीन मोबाइल फोन चार्जर, दो पेन ड्राइव, 36 हजार रुपये नकद, सिगरेट के पैकेट, बीड़ी के पैकेट और माचिस की डिब्बियां बरामद की है. इसके अलावा कई और प्रतिबंधित चीजें भी जब्त की गई हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
अभिनेता Darshan की तस्वीर हुई थी वायरल

इंडिया टुडे से जुड़े सगाय राज ने इस मामले को रिपोर्ट किया है. इस छापे के कुछ रोज पहले ही जेल की एक तस्वीर वायरल हुई थी. इसमें कन्नड़ अभिनेता और हत्या के आरोपी दर्शन की एक तस्वीर सामने आई थी. तस्वीर में उन्हें जेल में जाने-माने बदमाशों नागराज उर्फ ​​विल्सन गार्डन नागा, श्रीनिवास उर्फ ​​कुल्ला सीना और अन्य के साथ आराम करते हुए देखा गया था. इसके कारण अधिकारियों की आलोचना की गई थी. इसके बाद साउथ डिवीजन की पुलिस ने बैरक में छापा मारा.

ये भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग केस में छापा मारने गया था ED अफसर, खुद 20 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया

Advertisement

रिपोर्ट है कि छापेमारी सिर्फ एक ही बैरक में की गई थी. जेल को कई ब्लॉक में बांटा गया है. हर एक ब्लॉक में कई बैरक और सेल हैं. दर्शन को ब्लॉक 3 में रखा गया है. इस ब्लॉक में छापेमारी नहीं की गई.

जेल के अंदर कैदियों को प्रतिबंधित सुविधाएं देने के आरोप में जेल के कर्मियों खिलाफ मामला दर्ज किया गया. FIR में कहा गया है कि 14 सितंबर की शाम 4 बजे पुलिस आयुक्त के आदेश के बाद छापा मारा गया था. इसके लिए दो टीमें बनाई गई थीं.

दो टीमों ने मारा छापा

पहली टीम को बेगुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार और  परप्पना अग्रहारा थाने के इंस्पेक्टर सतीश बीएस ने लीड किया. उन्होंने ब्लॉक C में कार्रवाई की. उन्होंने 2 इलेक्ट्रिक स्टोव, 11 हजार 800 रुपये कैश, 2 चाकू और 4 मोबाइल जब्त किया था. 

Advertisement

दूसरी टीम को हुलीमायु पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर कुमारस्वामी, माडीवाला थाने के इंस्पेक्टर महामाद एमए और मीको लेआउट पुलिस थाने के इंस्पेक्टर गिरीश एमएल ने लीड किया. उन्होंने ब्लॉक 1 के रूम और बाथरूम की तलाशी ली. बाथरूम के पाइप से उन्हें 11 मोबाइल, 3 मोबाइल चार्जर, 2 इयर बड, 5 इलेक्ट्रिक स्टोव, 24 हजार 300 रुपये कैश, 3 चाकू और 1 पेन ड्राइव मिला. इन चीजों को प्लास्टिक की थैलियों में लपेट कर छिपाया गया था.

वीडियो: जेल से बाहर आए इंजीनियर राशिद, जम्मू कश्मीर की राजनीति पर कही ये बड़ी बात

Advertisement