The Lallantop

ऑटो एक्सपो: इन कारों का भौकाल है

अपन लोग कार खरीदते कम हैं, देखते ज्यादा हैं. आप भी देखो, ग्रेटर नोएडा में कारों का सबसे बड़ा मेला चालू हो गया है.

Advertisement
post-main-image
Photo: Reuters
आज धड़ाधड़ कारें लॉन्च हो रही हैं. कहां? हर साल होने वाले ऑटो एक्सपो में. बुधवार से ग्रेटर नोएडा में ऑटो एक्सपो शुरू हो गया. अभी मीडिया और कारोबारियों के लिए खुला है. 5 से 9 फरवरी तक आम लोगों की एंट्री होगी.
एक होती हैं भौकाली गाड़ियां. जिन्हें SUV कहते हैं. स्पोर्ट्स यूटिलिटी वेहिकल. यहां बता रहे हैं, ऑटो एक्सपो में लॉन्च हुई SUV और कॉम्पैक्ट SUV के बारे में:


मारुति सुजुकी ब्रेजा

Suzuki Motor's President Toshihiro Suzuki (R) and Kenichi Ayukawa, Managing Director and CEO of Maruti Suzuki India Ltd., pose with their newly launched Brezza car during the Indian Auto Expo in Greater Noida, on the outskirts of New Delhi, India, February 3, 2016. REUTERS/Anindito Mukherjee

कैटेगरी: सब-कॉम्पैक्ट SUV (मतलब SUV में भी छोटी वाली SUV) कीमत: 6 लाख के आस-पास
सब-कॉम्पैक्ट SUV कैटेगरी में तगड़ा कंपटीशन है. फोर्ड ईकोस्पोर्ट और महिंद्रा TUV300 से होगा मुकाबला. मार्च तक मार्केट में आएगी. 1.3-लीटर का डीजल इंजन लगा होगा. कुल 6 वेरिएंट होंगे. बाद में पेट्रोल वैरिएंट भी आयेगा. इंडिया में डिजाइन और मैन्युफैक्चर की गई कार है.
फीचर्स:
की-लेस इंट्री है, रिवर्स पार्किंग कैमरा है. पुश बटन स्टार्ट और क्रूज़ कंट्रोल है.
एंटी ब्रेकिंग सिस्टम और EBD (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) जैसे फीचर्स भी सारे वेरिएंट के स्टैंडर्ड फीचर में शामिल किया है.


ह्युंदै थर्ड जेनरेशन Tucson Premium

hyundai tuscan

कैटेगरी: थर्ड जेनरेशन कॉम्पैक्ट SUV
नई एसयूवी क्रेटा और सैंटाफे के बीच गैप भरने की कोशिश के तहत बनाई गई है. सितंबर 2016 तक बाजार में आ सकती है.
फीचर्स: 8 इंच का टच स्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम, इनबिल्ट सैटेलाइट नेविगेशन सिस्टम, स्मार्ट पार्किंग असिस्ट सिस्टम, इलेक्ट्रिक टेलगेट, ब्लाइंड स्पॉट असिस्टेंस, ऑटोनॉमस ब्रेकिंग, सीट वेन्टिलेशन, पवर अडजस्टमेंट सीट, हीटेड रिक्लाइनिंग रियर सीट्स और लेन कीपिंग एसिस्ट सिस्टम.


जगुआर XE

कैटेगरी: लग्जरी सिडान कीमत: 39.9 लाख (एक्स-शोरूम दिल्ली)
https://twitter.com/AutoExpo2016/status/694778140313280512
सेफ्टी के लिहाज से शानदार है. 2015 में किए गए सेफ्टी क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली थी. कंपटीशन होगा BMW 3 सीरीज, ऑडी A4 और मर्सिडीज बेंज C-क्लास से.
ऑटो एक्सपो में इसे बॉलीवुड स्टार कटरीना कैफ ने लॉन्च किया. लॉन्च के बाद उन्होंने कहा: https://twitter.com/JLRIndia/status/694790642870816768


शेवरले बीट एक्टिव

Photo: Reuters
Photo: Reuters

कैटेगरी: हैचबैक (शेवरले बीट का क्रॉसओवर है ये) कीमत: 5 से 7.5 लाख के आस-पास
पहले वाली शेवरले बीट का क्रॉसओवर है. इसका मुकाबला सीधे तो किसी से न होगालेकिन क्रॉसओवर होने के नाते टोयोटा इटियोस क्रॉस, हुंडई की आई-20 और फिएट की एवेंच्युरा जैसी गाड़ियों के मुकाबले खड़ी नजर आएगी.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement