The Lallantop

यूपी पुलिस ने अतीक अहमद को लेकर बहुत बड़ा खुलासा किया है

पाकिस्तानी हथियारों की तस्करी और ISI से संबंध थे अतीक के?

Advertisement
post-main-image
पुलिस का कहना है कि अतीक अहमद और उसका छोटा भाई अशरफ पाकिस्तान से हथियार मंगाते थे. (फोटो: आजतक)

माफिया अतीक अहमद को हाल ही में उमेश पाल अपहरण मामले में उम्रकैद की सज़ा हुई. 24 फरवरी को उमेश पाल को प्रयागराज में दिन दहाड़े मार डाला गया. इस मामले में अतीक भी आरोपी है. यूपी पुलिस ने इस मामले में अतीक की रिमांड भी हासिल कर ली है. प्रेस को रिमांड कॉपी भी दी गई है, जिसमें अतीक और उसकी गैंग को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. कॉपी के मुताबिक अतीक अहमद के संबंध ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से भी थे. पुलिस का कहना है कि अतीक अहमद और उसका छोटा भाई अशरफ पाकिस्तान से हथियार मंगाते थे. ड्रोन के जरिए पंजाब सप्लाई की जाती थी. फिर पंजाब की तरफ जो हथियार गिराए जाते थे उनकी खरीद फरोख्त की जाती थी. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
रिमांड कॉपी में क्या लिखा है?

आजतक से जुड़े अरविंद ओझा की रिपोर्ट के मुताबिक अदालत के सामने पेश की गई रिमांड कॉपी में पुलिस ने बताया है कि अतीक के पास हथियारों की कोई कमी नहीं है क्योंकि उसके पाकिस्तान के ISI और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से सीधे संबंध हैं. रिमांड कॉपी में आगे बताया गया है कि पाकिस्तान से हथियार ड्रोन की मदद से पंजाब सीमा पर गिराए जाते हैं और स्थानीय कनेक्शन उन्हें इकट्ठा करते हैं. इसी खेप से जम्मू-कश्मीर में आतंकियों को हथियार मिलते हैं. कॉपी के मुताबिक अतीक ने कहा है कि अगर पुलिस उसे अपने साथ ले जाए, तो अतीक पैसे और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, गोला-बारूद को बरामद करने में पुलिस की मदद कर सकता है. 

रिमांड कॉपी के मुताबिक अतीक के वकील ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अतीक ने पुलिस को ऐसा कोई बयान नहीं दिया है. और पुलिस झूठा बयान बताकर उसे फंसाने की कोशिश कर रही है. रिमांड का विरोध करते हुए वकील ने ये भी कहा कि अतीक पहले से न्यायिक हिरासत में है. और हाईकोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूछताछ हो सकती है. 

पुलिस ने अतीक और अशरफ की 14 दिन की रिमांड मांगी थी. लेकिन CJM कोर्ट ने 13 अप्रैल से 17 अप्रैल, माने 5 दिन की रिमांड ही दी.  

Advertisement
रिमांड कॉपी में अतीक अहमद के रिकॉर्ड किए गए बयान का जिक्र है
बेटे की मौत की खबर सुन रोने लगा अतीक 

13 अप्रैल को अतीक अहमद के बेटे असद और उसके साथी गुलाम की यूपी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद के एनकाउंटर की खबर सुनकर अतीक अहमद रोने लगा. अतीक के वकील इस प्रयास में हैं कि उसे असद के जनाज़े के लिए छूट मिल जाए.

वीडियो: अतीक अहमद के बेटे असद की मुखबिरी किसने की थी? एंकाउंटर के बाद STF ADG अमिताभ यश ने ये बताया

Advertisement
Advertisement