पार्किंग के झगड़े में इंडियन हॉकी टीम के पूर्व कप्तान की उंगली तोड़ दी
चंडीगढ़ की बात है, नशे में धुत एक आदमी ने परगट सिंह से मारपीट की है.
Advertisement

Source- ANI
परगट सिंह इंडियन हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं. जालंधर कैंट से विधायक हैं, अकाली दल उनकी पार्टी है. मंगलवार को उनके साथ पार्किंग के झगड़े पर एक आदमी ने मारपीट की है. उनकी उंगली भी तोड़ दी. परगट सिंह ने बताया कि वो चंडीगढ़ में थे, सेक्टर नौ गए थे किसी काम से. एक आदमी आया और बीच रोड में कार लगा दी. https://twitter.com/ANI_news/status/717893314620424193 उसने शराब पी रखी थी. परगट सिंह ने जब उसे रास्ता देने के लिए का तो वो उनसे झगड़े पर उतर आया. गालियां दी और हमला भी कर दिया. https://twitter.com/ANI_news/status/717895209317609472 इस हमले में परगट सिंह की उंगली में फ्रैक्चर आया है. हमले के टाइम वो कार भी खुद ही चला रहे थे, विधयाक हैं साथ में सिक्योरिटी रहती है लेकिन उस वक़्त गनर साथ में नहीं था. https://twitter.com/ANI_news/status/717895943891193856 परगट सिंह इंडियन हॉकी टीम के कैप्टन रह चुके हैं. 168 मैचों में देश के लिए कप्तानी की है. 313 मैच खेले हैं जो एक रिकॉर्ड हुआ करता था. 2 ओलंपिक में हॉकी टीम की कप्तानी की है. दो वर्ल्डकप खेले हैं. उन्हें पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड मिल चुका है. उनके साथ ऐसी बदसलूकी होती है तो बुरा लगता है.
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement
















.webp?width=120)



.webp?width=120)

