The Lallantop

असम पुलिस राहुल गांधी को समन भेजने जा रही है? किस 'झड़प' के लिए अब जवाब देना होगा?

Assam के इस केस में दर्ज हुई FIR में Rahul Gandhi के साथ केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, कन्हैया कुमार जैसे कांग्रेसी नेताओं के नाम हैं. आखिर ये मामला क्या है?

Advertisement
post-main-image
यात्रा का समापन 20 मार्च को मुंबई में होगा. (फ़ोटो - PTI)

पिछले महीने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ असम के गुवाहाटी से होकर गुज़री थी. कथित तौर पर उनकी यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी. असम पुलिस ने इसी संबंध में पूछताछ के लिए कांग्रेस विधायक ज़ाकिर हुसैन सिकंदर और पार्टी के एक और नेता को तलब किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे से जुड़े शाश्वत कश्यप की एक रिपोर्ट के मुताबिक़, झड़प के सिलसिले में असम पुलिस का आपराधिक जांच विभाग (CID) कांग्रेस नेता राहुल गांधी को समन जारी कर सकता है. इस केस में दर्ज हुई FIR में राहुल गांधी के साथ-साथ केसी वेणुगोपाल, जितेंद्र सिंह, जयराम रमेश, श्रीनिवास बीवी, कन्हैया कुमार, गौरव गोगोई, भूपेन कुमार बोरा और देबब्रत सैकिया जैसे कांग्रेसी नेताओं के नाम का भी ज़िक्र है.

ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की 'न्याय यात्रा' में जुड़ने के लिए क्या शर्त रख दी?

Advertisement

सोमवार, 19 फ़रवरी को असम पुलिस ने कांग्रेस विधायक ज़ाकिर हुसैन सिकंदर और गुवाहाटी कांग्रेस के महासचिव रमेन कुमार सरमा को भी समन जारी किया. उन्हें शुक्रवार, 23 फरवरी की सुबह साढ़े 11 बजे पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. 

Rahul Gandhi की यात्रा में हुआ क्या था?

जनवरी के आख़िरी हफ़्ते में ‘न्याय यात्रा’ गुवाहाटी शहर में प्रवेश करने वाली थी. असम सरकार ने मुख्य रास्ते से चलने की अनुमति नहीं दी. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के आदेश पर बैरिकेड लग गए. उन्होंने FIR दर्ज करने की धमकी भी दी. आरोप है कि 23 जनवरी को राहुल गांधी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस बैरिकेड तोड़ दिए, पुलिस वालों से भिड़ गए. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज भी किया गया, लेकिन बैरिकेड्स टूट गए. झड़प में कई पुलिसकर्मी और पार्टी कार्यकर्ता घायल हुए थे.

हालांकि, बैरियर हटाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता आगे नहीं बढ़े. राहुल ने कहा कि वो बैरिकेड्स तोड़ सकते हैं, लेकिन कानून नहीं तोड़ेंगे. फिर जिस रास्ते की उन्हें अनुमति मिली थी, उस पर चले गए. 

Advertisement

ये भी पढ़ें - असम में राहुल गांधी और कन्हैया कुमार पर FIR; CM हिमंत ने क्या लिखा?

जवाब में मुख्यमंत्री बिस्वा सरमा ने इसे ‘नक्सली रणनीति’ बताया और राहुल गांधी समेत कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर भीड़ को उकसाने के लिए मुक़दमा दर्ज करने की बात की.

गुवाहाटी पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए हिंसा के लिए राहुल गांधी और अन्य कांग्रेसियों के ख़िलाफ़ FIR दर्ज की. मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद 'उकसाने वालों' को गिरफ़्तार किया जाएगा क्योंकि वो चुनाव से पहले इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करना चाहते.

ये भी पढ़ें - 'असम में राहुल गांधी को खतरा... ' खरगे ने सीधे अमित शाह को पत्र क्यों लिखा?

यात्रा पर असम में ही एक और FIR दर्ज की गई है. केबी बायजू, असम कांग्रेस प्रमुख भूपेन कुमार बोरा और अन्य आयोजकों के ख़िलाफ़. कथित तौर पर जोरहाट शहर के अंदर यात्रा अपने अनुमति मार्ग से अलग चली गई थी, और इससे क्षेत्र में अराजक स्थिति पैदा हो गई. जोरहाट ज़िला पुलिस ने आरोपियों को नोटिस जारी किया, उनमें से कई से पूछताछ की जा चुकी है. 

Advertisement