The Lallantop

"आपका चेहरा सद्दाम हुसैन जैसा ना दिखे"- राहुल गांधी पर सीएम हिमंता का वीडियो वायरल

हिमंता बोले- "राहुल गांधी को ऐतिहासिक ज्ञान बहुत कम है."

Advertisement
post-main-image
बाएं- हिमंत बिसवा सरमा, दाएं- राहुल गांधी (फोटो- आजतक)

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी (CM Himant Biswa Sarma on Rahul Gandhi) को लेकर एक बयान दिया है जो वायरल हो गया है. उन्होंने राहुल गांधी को महात्मा गांधी और सरदार पटेल की तरह दिखने और बनने की सलाह भी दी. और कहा कि सद्दाम हुसैन जैसा नहीं दिखना चाहिए. अपने भाषण का ये हिस्सा उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर किया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

वीडियो में हिमंत बिस्वा सरमा कह रहे हैं-

राहुल जी आपका चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को महात्मा गांधी दिखाई दे, सरदार पटेल दिखाई दे. ऐसा नहीं जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे.

Advertisement


उन्होंने गुजरात चुनाव में कांग्रेस का प्रचार ना करने को लेकर भी उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा-

राहुल गांधी की एक आदत है, जो मैं कई दिनों से देख रहा हूं. अगर गुवाहाटी में क्रिकेट मैच होता, तो वह गुजरात में होंगे. वह गुजरात में भी बैट और पैड साथ रखेंगे, तैयार होते रहेंगे लेकिन मैदान में नहीं आएंगे.

हाल ही में राहुल गांधी ने सावरकर को लकेर बयान दिया था. राहुल ने कहा था कि सावरकर ने डर की वजह से अंग्रेजों से माफी मांगी थी, लेकिन महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और सरदार पटेल ने कभी ऐसा नहीं किया. इस पर सीएम बिस्वा ने कटाक्ष किया और कहा-

Advertisement

राहुल गांधी को ऐतिहासिक ज्ञान बहुत कम है. हो सकता है कि किसी ने उनके लिए इतिहास पढ़ा हो और उन्होंने खुद नहीं पढ़ा हो. उन्होंने सावरकर का अपमान कर घोर पाप किया. मुझे ऐसा लगता है कि उन्हें इसके लिए राजनीतिक रूप से भुगतान करना होगा.

वैसे राहुल गांधी के सावरकर वाले बयान पर महाराष्ट्र की सियासत में भी हलचल देखने को मिली थी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सावरकर पर टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आलोचना की और कहा कि वो सावरकर के बारे में झूठ बोल रहे हैं. 

बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में एंटर करने जा रही है. कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र होते हुए मध्य प्रदेश की सीमा में दाखिल होगी. 

देखें वीडियो- भारत जोड़ो यात्रा में चला नेपाली राष्ट्रगान, राहुल गांधी को ट्रोल करने लगे लोग

Advertisement