MCD चुनाव में AIMIM चीफ और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला बोला है. AIMIM ने MCD चुनाव में 15 वार्ड से उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है. ओवैसी ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए दिल्ली दंगों, बिलकिस बानो, तबलीगी जमात, CAA और ट्रिपल तलाक जैसे मुद्दों का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि केजरीवाल और BJP मिले हुए हैं.
MCD चुनाव में आए ओवैसी, तबलीगी जमात, दिल्ली दंगों, शाहीन बाग पर केजरीवाल को बहुत कुछ बोल दिया
ओवैसी ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को 'छोटा रिचार्ज' कहा.


इंडिया टुडे से जुड़े सुशांत मेहरा की रिपोर्ट के मुताबिक, ओवैसी ने दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 27 नवंबर को रैली की. उन्होंने कहा कि चाहें वो गुजरात जाएं या सीलमपुर आएं, इन इलाकों में विकास नहीं होता है. उन्होंने कहा कि लोगों ने कांग्रेस को वोट दिया, आम आदमी पार्टी को वोट दिया लेकिन काम नहीं हुआ. उन्होंने आरोप लगाया कि कोरोना के दौरान केजरीवाल ने तबलीगी जमात को बदनाम किया.
रिपोर्ट के मुताबिक, ओवैसी ने दिल्ली दंगों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि लोगों के घर जलते रहे लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री गायब रहे. ओवैसी ने आगे कहा कि ये केजरीवाल ही थे, जिन्होंने कहा था कि एक दिन के लिए पुलिस दे दो, पूरे शाहीन बाग को खाली करा दूंगा.
असदुद्दीन ओवैसी ने आरोप लगाया कि केजरीवाल और बीजेपी मिले हुए हैं. उन्होंने कहा कि दोनों के बीच समझौता है तुम लोकसभा जीत लो, हम विधानसभा जीत लेंगे. ओवैसी ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के वोट से BJP की जीत है. ओवैसी ने आगे कहा कि BJP को फायदा उनसे नहीं, बल्कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से हो रहा है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल बुर्के और बिलकिस बानो पर नहीं बोलेंगे. उन्होंने कहा कि केजरीवाल से पूछना चाहिए कि आखिर वो इन मुद्दों पर क्या सोचते हैं.
इधर, ओवैसी के इन बयानों पर आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. इससे पहले भी असदुद्दीन ओवैसी ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा था.
वीडियो- गुजरात में अमित शाह के बयान पर ओवैसी ने क्या पूछ लिया?












.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



