The Lallantop

सीएम योगी आदित्यनाथ के पास असद के एनकाउंटर की खबर पहुंची तो क्या बोले?

एनकाउंटर के बाद योगी ने मीटिंग भी बुला ली. कौन-कौन पहुंच रहा?

Advertisement
post-main-image
अतीक के बेटे का हुआ एनकाउंटर (PTI)

उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर हो गया है. UP STF ने झांसी में असद के साथ ही शूटर गुलाम को भी मार गिराया. इस पूरी घटना को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रिएक्शन सामने आया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस पूरे मामले की रिपोर्ट CM के सामने रखी गई. जिसके बाद उन्होंने एसटीएफ की तारीफ की. इसके साथ ही सीएम ने कानून व्यवस्था पर बड़ी बैठक बुलाई है. CM योगी ने UP STF के साथ साथ DGP, स्पेशल DG क़ानून व्यवस्था तथा पूरी टीम की सराहना की. 

UP STF के एडीजी अमिताभ यश के मुताबिक असद को जिंदा पकड़ने की कोशिश की गई थी और उससे सरेंडर करने को भी कहा गया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया. पुलिस के मुताबिक एनकाउंटर करने वाली टीम का नेतृत्व डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल कर रहे थे. टीम में कुल 12 लोग थे.

Advertisement
उमेश पाल हत्याकांड

दरअसल 24 फरवरी को दिनदहाड़े प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. उमेश पाल अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी गली के बाहर कार से उतरते वक्त उमेश पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी. बम भी फेंके गए. हमले में उमेश पाल के साथ-साथ उनके दो गनर्स की भी मौत हो गई थी. उमेश पाल की पत्नी ने इस मामले में अतीक, उसके भाई अशरफ और बेटे समेत 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया. प्रयागराज पुलिस इस मामले में अतीक के बेटे असद समेत पांच शूटरों की तलाश में जुटी थी.

इस हत्याकांड से पहले भी असद चर्चा में रहा है. आरोप है कि असद नाबालिग होते हुए स्कॉर्पियो चलाकर स्कूल गया था. साथ ही साल 2016 में जब वो महज नौ साल का था, तब उसने एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग भी की थी. असद लखनऊ की एमिटी यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई कर रहा था. और अब उसके एनकाउंटर की खबर सामने आई है.

वीडियो: अतीक अहमद के बेटे असद और साथी गुलाम को STF और यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

Advertisement

Advertisement