The Lallantop

केजरीवाल चले महेश शर्मा को ट्रोल करने, जगहंसाई करा के लौटे

होता है. होता है. जस्ट चिल.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
होता है. होता है. जस्ट चिल. कुछ AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक तौर-तरीके हैं और कुछ ट्विटर का मिजाज भी ऐसा है. लेफ्ट-राइट-सेंटर ट्रोलिंग! तो अरविंद केजरीवाल ने फिर ट्विटर पर ऐसा कुछ किया, जो उन्हें उल्टा पड़ गया. मोदी सरकार में मंत्री हैं डॉ. महेश शर्मा. नोएडा से बीजेपी सांसद हैं. कैलाश अस्पताल के मालिक हैं. केजरीवाल ने सुबह ट्वीट किया कि महेश शर्मा की बेटी की शादी है. तो क्या सारी पेमेंट चेक से कर रहे हैं या सिर्फ ढाई लाख रुपए में शादी कर रहे हैं? उनके नोट कैसे बदले गए? Kejri tewwt1  

लेकिन महेश शर्मा ने उन्हें लगे हाथ ट्विटर पर जवाब दिया.

Mahesh sharma tweet1 महेश शर्मा के घर में शादी तो है. लेकिन बेटी की नहीं बेटे की. उन्होंने दावा किया कि सारी पेमेंट बैंक के जरिये की जा रही है और केजरीवाल को जानकारी सही रखने की नसीहत दे दी. इसके बाद बहुत सारे लोगों ने केजरीवाल को ट्रोल करना शुरू कर दिया. किसी ने लिखा कि उन्हें बीजेपी को घेरने की इतनी जल्दी रहती है कि ठीक जानकारी भी हासिल नहीं करते. किसी ने कहा कि उनके घर कार्ड नहीं पहुंचा, इसलिए वो नाराज़ हैं. Troll1  

किसी ने ये भी लिखा कि केजरीवाल को शादियों का लोकपाल बना देना चाहिए.

  Troll2

Advertisement
Advertisement