The Lallantop

आप ने सुकेश से 50 करोड़ का चंदा लिया? ये रहा सीएम केजरीवाल का जवाब

'आज अचानक टीवी से मोरबी गायब हो गया और सुकेश की खबर चलने लगी. ये मामले को डायवर्ट करना चाहते हैं'

Advertisement
post-main-image
अरविंद केजरीवाल (फोटो-आजतक)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में बीजेपी की हालत इतनी बुरी हो चुकी है कि "पीएम नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) को सुकेश चंद्रशेखर” जैसों की मदद लेनी पड़ रही है. ठगी के आरोपों में गिरफ्तार सुकेश ने दिल्ली के उपराज्यपाल को चिट्ठी लिखकर आरोप लगाया था कि आम आदमी पार्टी ने उससे चंदे के रुप में 50 करोड़ रुपए लिए थे.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इस पर भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को घेरने की कोशिश की है. पर अब केजरीवाल ने कहा है कि ये सब मोरबी हादसे से ध्यान हटाने की कोशिश है. उन्होंने गुजरात में बीजेपी सरकार से इस्तीफे की मांग की है (Arvind Kejriwal on Morbi and Sukesh). 

मंगलवार, 1 नवंबर की दोपहर को हुई गई प्रेस कॉन्फेरेंस में केजरीवाल (arvind kejriwal) ने मोरबी हादसे के पीछे भी भ्रष्टाचार ही है. उन्होंने कहा-

Advertisement

मोरबी हादसे में जिन लोगों की मौत हुई मैं उनकी आत्मा की शांति की प्रर्थना करता हूं. ये बहुत बड़े भ्रष्टाचार का मामला है. घड़ी बनाने वाली कंपनी को पुल बनाने का ठेका क्यों दिया गया? पुल सात-आठ महीने में पूरा होना था लेकिन इसे जल्दी तैयार किया गया. जो FIR दर्ज हुई है उसमें ना तो कंपनी का नाम है ना मालिक का. ऐसा क्यों? मामले की लीपा पोती चालू हो गई है.

उन्होंने इन आरोपों का जिक्र किया कि पुल की मरम्मत करने वाली पार्टी ने गुजरात में बीजेपी को चंदा दिया है. उन्होंने कहा - 

इसकी जांच होनी चाहिए. भ्रष्टाचार के चलते इतने लोगों की मौत हुई. राज्य के मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है. गुजरात सरकार को इस्तीफा देकर तुरंत चुनाव कराने चाहिए.

Advertisement

इस दौरान मीडिया ने केजरीवाल से कॉनमैन सुकेश के आरोपों को लेकर भी सवाल पूछे. जवाब में सीएम बोले-

पंजाब चुनाव से पहले ये कुमार विश्वास को लेकर आए थे. अब गुजरात में बीजेपी की हालत इतनी बुरी हो चुकी है कि सुकेश की मदद लेनी पड़ रही है. उसके सहारे इनको चुनाव लड़ना पड़ रहा है.

कुमार विश्वास कभी आम आदमी पार्टी के नेता थे और केजरीवाल के काफी नजदीक हुआ करते थे. लेकिन पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले कुमार विश्वास ने केजरीवाल पर “खालिस्तानियोंं” का समर्थन करने का आरोप लगाया था. इसी सिलसिले में केजरीवाल ने उनका जिक्र किया.

प्रेस कॉनफ़्रेंस में सीएम केजरीवाल ने आगे कहा-

कल मोरबी में हादसा हुआ. आज अचानक टीवी से मोरबी गायब हो गया और सुकेश की खबर चलने लगी. ये मामले को डायवर्ट करना चाहते हैं और कर भी दिया है. आज सारे चैनल सुकेश की बात कर रहे हैं ना कि मोरबी की. इन्होंने पहले हम पर शराब घोटाले का आरोप लगाया, बसों और सड़कों में स्कैम का आरोप लगाया लेकिन अब तक कुछ भी साबित नहीं हुआ.

केजरीवाल ने कहा है कि ये सारे आरोप फर्जी है.

देखें वीडियो- केजरीवाल ने दिल्ली की गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचकर BJP को क्या चुनौती दी?

Advertisement