The Lallantop

पृथ्वी से सबसे दूर... आर्टेमिस-II में सवार क्रिस्टीना कोच ने ये रिकॉर्ड तोड़ दिया

Artemis ll में शामिल Christina Koch ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है. इसके तहत Christina Koch दुनिया की पहली ऐसी महिला बन गई, जिन्होंने पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तय की हो.

Advertisement
post-main-image
क्रिस्टीना पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली पहली महिला बनी.( फोटो- NASA)

अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के आर्टेमिस-ll मिशन में शामिल क्रिस्टीना कोच ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. क्रिस्टीना पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाली दुनिया की पहली महिला बन गई हैं. क्रिस्टीना इस मिशन की स्पेशलिस्ट हैं. नासा का यह मिशन 10 दिन तक चलेगा. आर्टेमिस-ll मिशन में क्रिस्टीना के साथ रीड वाइजमैन, विक्टर ग्लोवर, और जेरेमी हैनसेन भी शामिल हैं. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार, 3 अप्रैल को क्रिस्टीन दुनिया की पहली बन गई, जिन्होंने पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी तय की. साथ ही वो चंद्रमा के इतने पास से गुजरने वाली पहली महिला भी बन गई हैं. यह मिशन अमेरिका ने करीब 5 दशक के बाद शुरू किया है, जिसमें इंसानों को शामिल किया गया है. इस मिशन में शामिल अंतरिक्ष यात्रियों को Orion अंतरिक्ष यान में बैठकर चंद्रमा के पास से गुजरना हैं. 

यह ग्रुप चंद्रमा के पास से गुजरते हुए पृथ्वी से लगभग 4 लाख 55 हजार 864 किलोमीटर की यात्रा तय करेगा लेकिन वो चंद्रमा की सतह पर उतरेगा नहीं. हालांकि, इस मिशन को शुरू हुए सिर्फ 4 दिन ही हुए हैं लेकिन कोच ने पहले ही उन सभी महिला अंतरिक्ष यात्रियों के रिकॉर्ड को तोड़ दिए, जिनके नाम पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तय करने का रिकॉर्ड था. हालांकि, अधिकतर महिलाएं पृथ्वी की निचली कक्षा तक ही सीमित थी.

Advertisement

बता दें कि आर्टेमिस-ll  में शामिल Orion यान अभी 'ट्रांस-लूनर इंजेक्शन' की स्थिति में है. इसका आसान मतलब यह कि यान ने पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण से बाहर निकलने और चंद्रमा की ओर बढ़ने के लिए अपनी स्पीड में है. क्रिस्टीना कोच के अलावा इस मिशन शामिल अन्य अंतरिक्ष यात्री भी अपने नाम एक रिकॉर्ड करेंगे. इस ग्रुप के सभी लोग भी दुनिया के पहले ऐसे लोग बन जाएंगे, जो किसी मानवयुक्त अंतरिक्ष यान से पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी तय करेंगे. 

बता दें कि इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘अपोलो-13’ मिशन के नाम है. नासा ने साल 1969 में अपोलो-13 मिशन लॉन्च किया था. Orion के बारे में बात करें तो नासा ने इसे खास मिशन के लिए डिजाइन किया है, जिसके जरिए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष की गहराइयों में ले जाया जा सके. Orion में एक 'क्रू मॉड्यूल' है, जहां अंतरिक्ष यात्री रहते हैं. साथ ही एक 'सर्विस मॉड्यूल' है, जहां से यात्रियों को बिजली, पानी और हवा मिलता है. इसके पहले भी क्रिस्टीना के नाम एक बड़ा रिकॉर्ड है, जिसमें वह अंतरिक्ष में 328 दिन बिताने वाली पहली महिला बनी थीं. 

वीडियो: 'घायल हूं, इसलिए घातक हूं'; राघव चड्ढा ने AAP को धुरंधर स्टाइल में सुना दिया

Advertisement

Advertisement