The Lallantop

पायलट उड़ते प्लेन से बिना पैराशूट कूद गया, जमीन से टकराकर मौत, विमान में बैठी ट्रेनी का क्या हुआ?

जाहिर है ट्रेनी पायलट को कुछ देर समझ ही नहीं आया होगा कि उसके साथ ये क्या हुआ. हालांकि उसने विमान सुरक्षित उतार दिया. घटना के बाद उसने फौरन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कॉन्टैक्ट किया और विमान की सेफ लैंडिंग कराई. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

Advertisement
post-main-image
अर्जेंटीना में एक फ्लाइट इंस्ट्रक्टर ने उड़ती हुई जहाज से कूदकर जान दे दी. (फोटो- सोशल मीडिया/pexels)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • अर्जेंटीना के टोलेडो क्षेत्र में 4 जुलाई को एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर लिएंड्रो एंड्रेस बर्टाजो ने विमान उड़ाते हुए बिना पैराशूट के छलांग लगाई, जिससे उनकी मौत हो गई।
  • हादसे के पीछे जांच में पता चला कि विमान में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी और प्रारंभिक जांच आत्महत्या की ओर संकेत कर रही है, जबकि इंस्ट्रक्टर निजी समस्याओं से गुज़र रहे थे।
  • घटना के बाद ट्रेनी पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से लैंड कराया और एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क किया, जिसके बाद पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ऑफिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

अर्जेंटीना में एक फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर ने उड़ान के दौरान अपनी जान दे दी. उस समय पायलट के साथ एक 22 साल की ट्रेनी पायलट भी मौजूद थी. जान देने से ठीक पहले पायलट ने ट्रेनी से कहा, ‘तुम्हे पता है क्या करना है', और फिर उड़ते प्लेन से बिना पैराशूट कूद गया. नीचे जमीन से टकराकर उसकी मौत हो गई.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

जाहिर है ट्रेनी पायलट को कुछ देर समझ ही नहीं आया होगा कि उसके साथ ये क्या हुआ. हालांकि उसने विमान सुरक्षित उतार दिया. घटना के बाद उसने फौरन एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से कॉन्टैक्ट किया और विमान की सेफ लैंडिंग कराई. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

यह हादसा 4 जुलाई को कॉर्डोबा राज्य के टोलेडो इलाके में हुआ. मृतक पायलट की पहचान 42 साल के लिएंड्रो एंड्रेस बर्टाजो के तौर पर हुई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, लिएंड्रो एक लोकल फ्लाइट इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम करते थे. घटना के दिन लिएंड्रो आम दिनों की तरह ही ट्रेनी स्टूडेंट्स को फ्लाइंग सिखा रहे थे. हादसे के पहले भी उन्होंने एक स्टूडेंट को फ्लाइंग सिखाई थी.

Advertisement
बिना पैरशूट लगाई छलांग

घटना के वक्त लिएंड्रो अपनी स्टूडेंट रोसारियो को विमान उड़ाने की ट्रेनिंग दे रहे थे. इसके बाद बीच हवा में ही उन्होंने हेडफोन निकाला, सीट बेल्ट खोली और विमान का दरवाजा खोल दिया. फिर रोसारियो से कहा, ‘तुम्हें पता है क्या करना है, आगे बढ़ो.’ इसके बाद उन्होंने बिना पैराशूट के ही प्लेन से छलांग लगा दी.

ये सब इतना अचानक हुआ कि ट्रेनी रोसारियो बुरी तरह से डर गईं. हालांकि, उन्होंने विमान पर से अपना कंट्रोल नहीं खोया. उन्होंने फौरन ATC से कॉन्टैक्ट किया और हादसे के बारे में सूचना दी. ATC की मदद से विमान को उड़ाती रहीं और कोरोनेल ओल्मेडो एयरपोर्ट पर लैंड कराया.

लैंडिंग के बाद रोसारियों ने अधिकारियों को हादसे की सूचना दी और लिएंड्रो का शव खोजने में मदद की. हादसे की जांच पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ऑफिस कर रहा है. शुरुआती जांच और सबूतों के आधार पर मामला आत्महत्या का ही लग रहा हैं.

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि विमान में कोई मैकेनिकल खराबी या इंस्ट्रक्टर की गलती से प्लेन से गिरने का कोई सबूत नहीं मिला है. वहीं लिएंड्रो जिस फ्लाइंग ट्रेनिंग स्कूल से जुड़े थे उसके डायरेक्टर एडुआर्डो अल्वारेज ने कहा कि उड़ान के पहले लिएंड्रो के व्यवहार से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला था जिससे लगे वो ऐसा आत्मघाती कदम उठाने वाले हैं.

यह भी पढ़ें: SIR के लिए गई महिला BLO की जाति पता चल गई, बेइज्जत कर घर से निकाला

अल्वारेज ने आगे बताया कि हादसे के वक्त विमान में सवार ट्रेनी स्टूडेंट लैंडिंग के बाद सदमे में थी. वहीं लिएंड्रो को लेकर बताया जा रहा है कि वह निजी समस्याओं से गुजर रहे थे.

वीडियो: बच्चे ने स्कूल जाने से बचने के लिए कर दिया किडनेपिंग का ड्रामा

Advertisement