The Lallantop

'अल्लाह देते हैं गैर मुस्लिम औरतों से रेप की परमिशन'

इजिप्ट की यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने ये बकलोली भरा स्टेटमेंट दिया है. बोलीं-जंग में सब जायज.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

धर्म को बुरा बनाने का काम दुनिया में किसी ने किया है. तो वो हैं धर्म के ठेकेदार. इजिप्ट की अल-अजहर यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर ने बकलोली भरा स्टेटमेंट दिया है. प्रोफेसर सुआद सालेह ने कहा, अल्लाह मुस्लिम आदमियों को गैर मुस्लिम औरतों से रेप करने और उन्हें बेइज्जत करने की परमिशन देते हैं. सालेह ने ये स्टेटमेंट हयात टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में गिराया है. प्रोफेसर साहिबा ने कहा, अल्लाह ने मुस्लिम मर्दों को गुलाम औरतों के साथ सेक्स करने, बेइज्जती करने को इस्लाम में वैलिड बताया है. औरतों की आजादी छीनने यानी गुलाम बनाने के बारे में भी प्रोफेसर मइडम ज्ञान गिराती हैं.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

सालेह कहती हैं, 'औरतों को गुलाम बनाना तब वैलिड है, जब मुस्लिमों और दुश्मनों के बीच वॉर चल रही हो. जैसा कि इजराइल में औरतों को गुलाम बनाने और रेप करने जैसा बढ़िया काम हो रहा है.'

'वॉर के बंदी आर्मी का माल' प्रोफेसर सालेह ने कहा, 'वॉर में बंदी बनाए लोग आर्मी की प्रॉपर्टी होते हैं. उन्हें परेशान करने के लिए आप उनके साथ वैसे ही सेक्स कर सकते हैं. जैसे आप अपनी पत्नी के साथ करते हैं.' बता दें कि इस इंटरव्यू की ट्रांसक्रिप्ट 'द मिडल ईस्ट मीडिया रिसर्च इंस्टीट्यूट' ने मुहैया कराई है. ये देखो प्रोफेसर साहिबा का स्टेटमेंट 

Advertisement

वीडियो: पत्नी की मौत का दोषी, हाईकोर्ट ने 'राष्ट्रहित' का हवाला देकर रोकी सजा

Advertisement
Advertisement