अब ऐसी एक और फिल्म रिलीज होने जा रही है. जिसे अनीस बज़्मी ने ही बनाया है. फिल्म है 'नाम'. अजय देवगन, समीरा रेड्डी और भूमिका चावला स्टारर. अपने एक इंटरव्यू में अनीस ने इस फिल्म पर बात की. उन्होंने कहा,

अनीस बज़्मी ने बताया कि 'नाम' एक सस्पेन्स थ्रिलर है. फोटो - यूट्यूब
ये फिल्म किसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ सकती है. वरना 'इट्स माय लाइफ' की तरह इसे सीधा टीवी पर भी रिलीज किया जा सकता है.'वेलकम' और 'सिंह इज किंग' जैसी फिल्में बना चुके अनीस बज़्मी ने पिछले साल अपने ट्विटर पर कुछ शेयर किया. फिल्म 'नाम' से रिलेटेड. उन्होंने सेट पर अजय देवगन के साथ ली गई एक फोटो साझा की. उसके साथ लिखा,
ये फोटो स्विट्ज़रलैंड में ली गई थी. जब हम एक अनरिलिज़्ड फिल्म 'नाम' की शूटिंग कर रहे थे. अजय देवगन, समीरा रेड्डी और भूमिका चावला के साथ. फिल्म एक सस्पेन्स थ्रिलर थी जो आपको बहुत पसंद आती. यही उम्मीद करता हूं कि एक दिन ये फिल्म रिलीज़ हो और आप सबको देखने को मिले.बता दें कि 'नाम' की शूटिंग 2004 में हुई थी. इससे पहले अजय देवगन ने अनीस बज़्मी के साथ फिल्म 'दीवानगी' में भी काम किया. हालांकि, ये पहला मौका नहीं है जब 'नाम' को रिलीज करने की बात उठी है. इससे पहले 2013 में भी रिलीज़ के प्लान बने, पर कुछ हुआ नही. फिल्म का टाइटल पहले 'बेनाम' था, जिसे बदलकर 'नाम' किया गया. अजय देवगन के अपोज़िट प्रियंका चोपड़ा को लिया जाना था. बात नहीं बनी और उनकी जगह समीरा रेड्डी को फाइनल किया गया.
वैसे ये कभी स्पष्ट नहीं हो पाया कि फिल्म के रिलीज़ होने में क्या दिक्कत आई थी?













.webp?width=275)
.webp?width=275)









