स्टोरी एडिटर- आकांक्षा
एयर इंडिया के एक पायलट ने जहाज उड़ाने से मना कर दिया. काहे कि उसके साथ उसकी फोवरेट को- पायलट की ड्यूटी नहीं लगाई गई थी. जहाज को चेन्नई से माले ले जाना था. उसकी बचकानी ज़िद के चक्कर में जहाज में लगभग 110 लोग फंसे रहे. मनाने में ढाई घंटे लग गए. 7 बजे की फ्लाईट सवा नौ बजे जाकर उड़ी. ये पायलट पिछले महीने ही नौकरी छोड़ चुका है. अभी नोटिस पीरियड पर काम कर रहा है. इस पाइलट की ड्यूटी बुधवार की फ्लाईट AL263/264 में लगाई गई थी. उसने मंगलवार को ही अपनी डिमांड रख दी. प्लेन तो वो तभी उड़ाएंगे जब उनके साथ उनकी फेवरेट महिला को-पाइलट को भेजा जाएगा. अब जिस महिला को-पाइलट के साथ वो प्लेन उड़ाना चाहता था, उसकी ड्यूटी ऑलरेडी दिल्ली की फ्लाइट में लगी हुई थी. पायलट साहब भी पक्के जिद्दी. धमकी दे डाली कि अगर उस को-पायलट को उसके साथ नहीं भेजा तो वो तबियत खराब होने की एप्लीकेशन लगा देगा. अगले दिन जब ये अपना प्लेन उड़ाने आए तो फिर अपनी जिद पकड़ ली. चाहे जो करो, उस महिला को- पायलट को हमारे ही साथ भेजो. जब उसके अधिकारी नहीं माने तो उसने सिक रिपोर्ट कर दिया. इस उठापटक के बाद उसके ब्लड प्रेशर का इलाज कराया गया और ढाई घंटे बाद प्लेन उड़ा.
'को-पायलट मेरी पसंद की हो, तब उड़ाऊंगा प्लेन'
चेन्नई में एयर इंडिया की फ्लाइट ढाई घंटे लेट टेक ऑफ हुई. पायलट बाबू अड़ गए थे अपनी जिद पर.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement






















