The Lallantop

'महिला ने ख़ुद ही अपनी सीट पर पेशाब की, मैंने नहीं', आरोपी शंकर मिश्रा ने कोर्ट में कहा

पूरा केस ही पलट गया.

Advertisement
post-main-image
आरोपी शंकर मिश्रा (फोटो - ANI)

एयर इंडिया (Air India) की फ़्लाइट में महिला के ऊपर कथित तौर पर पेशाब करने वाले आरोपी ने अपने ऊपर लगे आरोपों को पूरी तरह से ख़ारिज कर दिया है. कोर्ट की सुनवाई के दौरान आरोपी ने कहा कि महिला ने ख़ुद ही अपनी सीट पर पेशाब किया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

न्यूज़ एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक़, आरोपी के वक़ील ने भी इस दलील के पक्ष में तर्क दिए हैं. वक़ील ने कहा,

“शिकायत करने वाली महिला की सीट ब्लॉक्ड थी. मेरे मुवक्किल शंकर मिश्रा का वहां जाना संभव ही नहीं था. महिला ने ख़ुद पर ही पेशाब किया है. वो एक कथक डांसर हैं और 80% कथक डांसर्स को यह समस्या होती है.”

Advertisement

शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक़, घटना 26 नवंबर की है. महिला एयर इंडिया की बिजनेस क्लास में न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी. दोपहर के खाने के बाद बत्ती बंद होने पर आरोपी व्यक्ति उनकी सीट पर आया. अपने पैंट की ज़िप खोली और पेशाब कर दिया. बताया जाता है कि पेशाब करने के काफी देर बाद भी वो व्यक्ति वहीं पर खड़ा रहा. घटना के बाद उसे आस-पास के लोगों ने पकड़कर हटाया.

ख़बर आई और हर जगह फैल गई. फिर इस मामले में दिल्ली पुलिस ने 7 जनवरी की सुबह शंकर मिश्रा को बेंगलुरु से गिरफ़्तार किया और उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. सुनवाई के बाद दिल्ली की एक अदालत ने मामले में फ़ैसला सुरक्षित रख लिया है.

मामले में आरोपी ने ये कहते हुए ज़मानत याचिका दायर की थी कि उसका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. ये भी आरोप लगाए कि गिरफ़्तारी अवैध है. याचिका में आरोपी ने कहा कि उसे नो-फ़्लाई सूची में डाले जाने का जोख़िम था, इसके बावजूद वो ख़ुद ही जांच समिति के सामने आया था. और, इस वजह से उसके फ़रार होने की कोई संभावना ही नहीं है.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के बाद टिकट रिफ़ंड को लेकर दोनों पक्षों में बात हुई थी. आरोपी के वक़ील ने आरोप लगाए हैं कि पीड़ित महिला को मुआवज़े के तौर पर 15,000 रुपये दिए गए थे, लेकिन उन्होंने वो पैसे लौटा दिए. फिर महिला के दामाद ने एक आरोपी को एक मेल भेजा कि अगर उन्हें हवाई टिकट का पूरा पैसा नहीं दिया गया, तो ये केस को मीडिया में लीक कर देंगे.

वीडियो: सुर्खियां: एयर इंडिया की फ्लाइट में महिला से बदसलूकी करने वाले के साथ अमेरिका की कंपनी ने ये कर दिया

Advertisement