आगरा में मुहर्रम के मौके पर 'फिलिस्तीन जिंदाबाद' के नारे लगाने का मामला सामने आया है. घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है (Pro Palestine Slogans 14 Arrested Video Viral). मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अब तक 14 लोगों को अरेस्ट कर लिया है.
UP: मुहर्रम पर लगे फिलिस्तीन समर्थक नारे, वायरल वीडियो से पहचान कर 14 लोगों को अरेस्ट किया गया
मामला Agra में Fatehpur Sikri के पास का है. Muharram के दिन यानी 17 जुलाई की शाम को कुछ लोग तहरा गेट पर जुलूस निकालते हुए कर्बला की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान कथित तौर पर नारे लगाए गए.


वायरल वीडियो फतेहपुर सीकरी इलाके में बुलंद दरवाजे के पास एक बस्ती का बताया जा रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुहर्रम के दिन यानी 17 जुलाई की शाम को कुछ लोग तहरा गेट पर जुलूस निकालते हुए कर्बला की तरफ जा रहे थे. इसी दौरान कथित तौर पर नारे लगाए गए.
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, वीडियो वायरल होने के बाद सीकरी पुलिस चौकी के प्रभारी दिनेश कुमार ने फतेहपुर सीकरी पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की. 17 जुलाई की रात को ही मामले में सात आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया था. पुलिस ने बताया कि जुलूस वाले वीडियो के जरिए पहचाने गए बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की गई.
आगरा (ग्रामीण) की DCP सोनम कुमार ने जानकारी दी,
आरोपियों ने 17 जुलाई की शाम को मुहर्रम जुलूस के दौरान आपत्तिजनक नारे लगाए थे. घटना तब हुई जब फ़तेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाज़े पर इकट्ठा हुए लोग ताजिया दफनाने के लिए कर्बला की ओर जा रहे थे. रास्ते में वो एक घर के बाहर रुके और नारे लगाए. घटना से शहर का सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता था. इलाके में अतिरिक्त पुलिस तैनात की गई है.
DCP ने कहा,
मामले में और गिरफ्तारियां होने की संभावना है. जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराएं लगाई जाएंगी.
ये भी पढ़ें- असदुद्दीन ओवैसी संसद में शपथ लेते ही बोले, 'जय फिलिस्तीन', अमित शाह को लिखी गई चिट्ठी
पिछले दिनों संसद में भी फिलिस्तीन के समर्थन में नारे लगने को लेकर बवाल हुआ था. 25 जून को 18वीं लोकसभा के पहले सत्र के दूसरे दिन असदुद्दीन ओवैसी ने संसद सदस्य के रूप में शपथ ली. शपथ लेने के बाद उन्होंने हमेशा की तरह ‘जय भीम, जय मीम’ कहा. लेकिन इस बार साथ में 'जय फिलिस्तीन' भी कह दिया. प्रोटेम स्पीकर ने इस शब्द को संसद की कार्यवाही से हटा दिया. इसे लेकर संसद में BJP के सांसदों ने खूब हंगामा किया.
वीडियो: ओवैसी के 'जय फिलिस्तीन' के नारे पर सपा सांसद इकरा चौधरी ने क्या प्रतिक्रिया दी?


















