The Lallantop

वेनेजुएला के बाद कोलंबिया पर ट्रंप की नजर! राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो के खिलाफ कैसी जांच करा रहे?

प्रेसिडेंट पेट्रो ने कहा कि अमेरिका में चल रही कार्यवाही उन्हें कोलंबिया के अति-दक्षिणपंथियों के आरोपों को गलत साबित करने में मदद करेगी, जिनका असल में कोलंबियाई ड्रग तस्करों से गहरा नाता है.

Advertisement
post-main-image
प्रेसिडेंट ट्रंप और प्रेसिंडेंट पेट्रो की कोलंबिया में मुलाकात के दौरान तस्वीर (PHOTO-Colombian Presidency Press Office)

अमेरिका इस समय ईरान के साथ जंग लड़ रहा है. इससे पहले जनवरी 2026 में अमेरिका ने वेनेजुएला के प्रेसिडेंट निकोलस मादुरो को उनके ही देश से ‘अगवा’ कर लिया था. फिर अमेरिका ले जाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया. अब संकेत मिल रहे हैं कि दक्षिणी अमेरिका के एक और देश कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ट्रंप के ‘अगले मादुरो’ हो सकते हैं. दरअसल, ट्रंप प्रशासन ने अमेरिका में 2 आपराधिक मामलों को लेकर जांच शुरू की है. इस जांच में गुस्तावो पेट्रो का नाम सामने आया है. इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रंप की नजर अब कोलंबिया के नेता पर है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में चल रही जांच में कोलंबिया के प्रेसिडेंट पेट्रो का नाम सामने आ रहा है. हालांकि, पेट्रो सीधे तौर पर इन जांचों का निशाना नहीं हैं. ये जांच लैटिन अमेरिका में होने वाली ड्रग-तस्करी को लेकर चल रही है. लेकिन रिपोर्ट के अनुसार, ब्रुकलिन और मैनहैटन में अमेरिकी वकील इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पेट्रो ने ड्रग-तस्करों से मुलाकात की थी? और क्या उन्होंने अपने 2022 के राष्ट्रपति चुनाव कैंपेन के लिए उनसे चंदा लिया था? 

हालांकि प्रेसिडेंट पेट्रो ने एक बयान जारी कर इन दावों का खंडन किया है. उन्होंने कहा,

Advertisement

कोलंबिया में ड्रग तस्करों के साथ मेरे रिश्ते की एक भी जांच नहीं हो रही है. इसका एक कारण है. मैंने अपनी जिंदगी में कभी किसी ड्रग तस्कर से बात नहीं की है.

gustavo petro
प्रेसिडेंट पेट्रो की ओर से मीडिया रिपोर्ट पर बयान जारी किया गया है (PHOTO-X)

उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने हमेशा अपने कैंपेन मैनेजरों से कहा है कि वे बैंकरों या ड्रग तस्करों से कभी भी चंदा न लें. उन्होंने तर्क दिया कि अमेरिका में चल रही जांच आखिरकार उन्हें बेकसूर साबित कर देंगी. उन्होंने इस विवाद को भड़काने के लिए कोलंबिया के दक्षिणपंथी विपक्ष को दोषी ठहराया. प्रेसिडेंट पेट्रो ने कहा कि अमेरिका में चल रही कार्रवाई उन्हें कोलंबिया के अति-दक्षिणपंथियों के आरोपों को गलत साबित करने में मदद करेगी, जिनका असल में कोलंबियाई ड्रग तस्करों से गहरा नाता है.

हालांकि, इस बात के पक्के सबूत नहीं हैं कि व्हाइट हाउस ने पेट्रो के खिलाफ ऐसी कोई जांच शुरू करवाई हो. ट्रंप और पेट्रो के बीच इस साल कई बार फोन पर बात हुई है. हाल ही में दोनों मिले भी थे. लेकिन ट्रंप पहले भी पेट्रो की आलोचना कर चुके हैं. वह उन्हें ‘बीमार आदमी’ तक बता चुके हैं. ऐसे में कहा जा रहा है कि अमेरिका में चल रही ड्रग तस्करी की जांच का फायदा ट्रंप कोलंबिया के राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने में उठा सकते हैं. इसके अलावा इसके जरिए वो पेट्रो पर दबाव बना सकते हैं ताकि कोलंबिया अमेरिका के साथ ज्यादा सहयोग करे.

Advertisement

वीडियो: नेतन्याहू के धमकी देने वाले IRGC ऑफिसर का क्या हाल हुआ?

Advertisement