The Lallantop

दुनिया की बड़ी कंपनी का कर्मचारियों को आदेश, 'काम में AI का यूज करें वर्ना प्रमोशन भूल जाएं'

कंपनी ने कर्मचारियों से साफ कहा है कि उनके प्रमोशन इस बात पर निर्भर करेंगे कि वह अपने काम में AI का कितना इस्तेमाल कर रहे हैं. यानी अगर एक्सेंचर के कर्मचारियों ने अपने कामों में AI का इस्तेमाल कम किया या ना के बराबर किया तो उनके प्रमोशन में समस्या हो सकती है. यहां तक कि जॉब भी जा सकती है.

Advertisement
post-main-image
एक्सेंचर कंपनी में प्रमोशन के लिए AI के इस्तेमाल करना जरूरी हुआ. (इंडिया टुडे)

लोग अपने कामों के लिए AI पर निर्भर होते जा रहे हैं. दुनियाभर की कंपनियां भी AI पर भरोसा जता रही हैं. साथ ही अपने कर्मचारियों को भी इसके लिए तैयार कर रही हैं. एक्सेंचर ने तो बाकायदा अपने एंप्लॉयीज को फरमान जारी कर दिया है कि नौकरी करनी है तो AI का यूज करें.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

कंपनी ने कर्मचारियों से साफ कहा है कि उनके प्रमोशन इस बात पर निर्भर करेंगे कि वह अपने काम में AI का कितना इस्तेमाल कर रहे हैं. यानी अगर एक्सेंचर के कर्मचारियों ने अपने कामों में AI का इस्तेमाल कम किया या ना के बराबर किया तो उनके प्रमोशन में समस्या हो सकती है. यहां तक कि जॉब भी जा सकती है.

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने अपने सीनियर डायरेक्टर्स और मैनेजर्स को एक मेल भेजकर इसकी आधिकारिक सूचना दी. इस ईमेल में साफ तौर पर बताया गया कि बड़ी पोस्ट्स पर प्रमोशन के लिए उन्हें अपने काम में AI का नियमित इस्तेमाल करना होगा. अगर कोई कर्मचारी ऐसा नहीं करता है, तो उसके प्रमोशन में समस्या आ सकती है या उसका प्रमोशन होगा ही नहीं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली के एक और मेट्रो स्टेशन का नाम बदला, नया नाम है…

भारत के AI Impact Summit 2026 में एक्सेंचर ने भी भाग लिया. इस दौरान कंपनी की CEO जूली स्वीट ने AI के साथ कंपनियों के भविष्य पर अपनी बात रखी. CEO जूली स्वीट ने कहा, 'कंपनियों को अपने पुराने काम करने के तरीकों को नए ढंग से बदलने के लिए तैयार रहना पड़ेगा. साथ ही कंपनियों को अपनी वर्कफोर्स को बढ़ाने के लिए इन्वेस्ट भी करना पड़ेगा.'

कुछ समय पहले एक्सेंचर ने 11 हजार कर्मचारियों को निकाल दिया था. कंपनी ने इसका कारण भी बताया. उसने कहा कि इन कर्मचारियों को AI के साथ रीस्किल्ड नहीं किया जा सकता. यानी AI के साथ काम करना नहीं सिखाया जा सकता था.

Advertisement

वीडियो: टेक कंपनियां सिर्फ Robotic Dog ही क्यों बनाती हैं?

Advertisement