The Lallantop

सहवाग ने जिन्हें सुपरवुमन बताया था, उन दादी की कहानी बहुत दुख भरी है

बुजुर्ग महिला की टाइपिंग स्पीड का वीडियो देखकर सहवाग हैरान हो गए थे. अब इनके बारे में पूरा पता चला है.

Advertisement
post-main-image
लक्ष्मीबाई की तारीफ वीरेंद्र सहवाग ने भी की थी.
72 साल की बुजुर्ग महिला. नाम, लक्ष्मी बाई. रिटायरमेंट की उम्र कब की पार कर चुकी इनकी उंगलियां इतनी तेजी से टाइपिंग करती हैं मानो रेसिंग कार हो. टप टप टप टप. खट खट खट खट. लक्ष्मी बाई मध्य प्रदेश के सिहोर में रहती हैं. रोज सुबह-सवेरे जिला कलेक्टरेट के आगे अपनी कुर्सी-मेज लेकर बैठ जाती हैं. मेज पर रखा होता है टाइपराइटर. और फिर दिनभर यहां बैठी-बैठी हजारों शब्द टाइप कर लेती हैं. जिला कलेक्टरेट में दिनभर लोगों का आना-जाना रहता है. किसी को ये कागज बनवाना है. किसी को वो सर्टिफिकेट चाहिए. लक्ष्मी बाई ऐसे ही आने-जाने वालों के लिए टाइपिंग करती हैं. यही उनकी रोजी-रोटी का जरिया है. इतनी उम्र और टाइपिंग का काम, फिर भी आंखों पर चश्मा नहीं लगा हुआ है. इनको देखकर वीरेंद्र सहवाग भी बड़े हैरान हुए थे. उन्होंने लक्ष्मी बाई का एक विडियो अपने ट्विटर पर डाला था. कैप्शन लिखा था- सुपरवुमन. लोन चुकाने के लिए टाइपिंग करती हैं वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट से लक्ष्मी बाई के बारे में थोड़ा ही मालूम चला था. अब उनका बाकी किस्सा आया है. कि इस उम्र में भी उन्हें इतना काम क्यों करना पड़ रहा है. उनकी बेटी का ऐक्सिडेंट हो गया था. बेटी का इलाज कराने के लिए उन्होंने कर्ज लिया. वो चुकाने और घर चलाने की जिम्मेदारी अब लक्ष्मी बाई पर ही आ गई. इसीलिए वो टाइपिंग करती हैं. ताकि कर्ज चुकाने के लिए पैसा जोड़ सकें. उन्होंने लोगों से मदद भी मांगी है. ताकि वो लोन चुकाने के साथ-साथ अपने लिए एक घर का भी इंतजाम कर सकें. न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा-
जब मेरी बेटी का ऐक्सिडेंट हुआ, तो इलाज के लिए मुझे लोन लेना पड़ा. मुझे वो लोन चुकाना है. मैं भीख तो मांग नहीं सकती. सो ये काम कर रही हूं. DC राघवेंद्र सिंह और SDM भावना विलंबे की मदद से मुझे ये काम मिला है. वीरेंद्र सिंह (सहवाग) ने मेरा विडियो शेयर किया. मुझे खुशी हुई. मुझे कर्ज चुकाने में मदद चाहिए. और एक अपना घर भी चाहिए.
वीरेंद्र सहवाग ने लक्ष्मी बाई का विडियो शेयर करते हुए लिखा था-
ये मेरे लिए सुपरवुमन हैं. ये मध्य प्रदेश के सिहोर में रहती हैं. युवा चाहें, तो इनसे काफी कुछ सीख सकते हैं. न केवल टाइपिंग की इतनी तेजी, बल्कि ये जज्बा भी कि कोई काम छोटा नहीं होता और सीखने-काम करने के लिए उम्र की कोई सीमा तय नहीं होती. प्रणाम.

ये भी पढ़ें:  कौन है ये वन मैन बैंड, जो पांच बाजे एक साथ बजाता है? फिटनेस चैलेंज की ये चूक देख लें तो मोदी जी शर्मिंदा हो जाएंगे! न सलमान से मिलना, न ये फेम...डांसर अंकल का असली सपना तो अब पूरा हुआ है 'चाय पी लो!' वाली आंटी को वो काम मिल गया है जो कभी सचिन तेंदुलकर कर रहे थे वीरेंद्र सहवाग और रणदीप हुड्डा हमारे हीरो थे, अब ट्विटर पर गुंडों के साथ खड़े हो गए जानिए सहवाग ने अपने ट्वीट्स से कितने पैसे बना लिए रणबीर कपूर जिम जाने के लिए जो काला पजामा पहनते हैं वो कितने का है? सहवाग ने लिखकर लिया था गांगुली से कि टीम से ड्रॉप नहीं करोगे वो दिन जब सहवाग ने दिल्ली के लड़के से किया वादा पाकिस्तान जाकर पूरा किया था
पारले-जी बिस्कुट के कवर पर नज़र आने वाली बच्ची कौन है और आजकल क्या कर रही है?

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement