The Lallantop

एक टिपिकल सलमान खान फिल्म को पहचानने के 8 तरीके क्या हैं!

इन्हें आप उनकी 'मैंने प्यार किया' (1989) से लेकर 'दबंग 3' तक में ढूंढ़ सकते हैं.

Advertisement
post-main-image
फिल्म 'दबंग 3' के एक सीन सलमान खान और सई मांजरेकर. सलमान फिल्म में एक पुलिसवाले का किरदार निभाते हैं.
सलमान की पिछली कुछ फिल्में उम्मीद के मुताबिक नहीं परफॉर्म कर रही हैं. इस लिस्ट में 'ट्यूबलाइट', 'रेस 3' और 'भारत'  और 'दबंग 3' जैसे पिछले कुछ नाम हैं. सलमान के फुल फ्लेज़्ड रोल वाली आखिरी रिलीज़ हुई फिल्म है 'राधे'. जो कि एक रेगुलर/टिपिकल सलमान खान फिल्म है. 'एक रेगुलर सलमान खान फिल्म' होने का मतलब है, बुनियादी दर्शकों के लिए सीटी बजाऊ-ताली तोड़ू मनोरंजन. आज जानते हैं कि आखिर 'एक रेगुलर सलमान खान फिल्म' की पहचान कैसे की जाए?
#1. एक अजीब सा डांस स्टेप होगा, जो बहुत ईज़ी होगा 
तौलिया रगड़ने वाला - जवानी फिर न आए.. (मुझसे शादी करोगी, 2004) जेब में हाथ डालकर - ढिंक चिका ढिंक चिका.. (रेडी, 2011) बेल्ट हिलाने वाला - हुड हुड दबंग दबंग.. (दबंग, 2010) नीचे लेटकर करने वाला - जग घूमेया थारे जैसा न कोई.. (सुल्तान, 2016)
सलमान कहते हैं कि वो सारे स्टेप अपने घरवालों से सीखते हैं. जैसे 'पॉकेट स्टेप' उन्होंने सोहैल खान के बेटे को करते देखा था और 'जग घूमेया' का आइडिया उन्हें अरबाज को नाचते देख कर आया था.
सलमान का 'दबंग' में किया हुआ एक और स्टेप बहुत फेमस हुआ था.
'मुझसे..', 'रेडी', 'दबंग' में सलमान; उनका 'दबंग' में किया एक और स्टेप बहुत फेमस हुआ था.

#2. स्कार्फ होंगे, एक या अलग तरह के
स्कार्फ माने गमछा. जो भाई गले में पहन लेते हैं. 'दबंग' का वो गाना याद है 'चोरी किया रे जिया' उसमें सलमान ने जो सिर पर बाधा है वो स्कार्फ ही है. 'किक' में जब वो जैकलीन फर्नांडिस के कैरेक्टर से पहली बार मिलते हैं तब भी बाइक पर हेलमेट की जगह वही गमछा पहने होते हैं. उसी फिल्म में वो सौरभ शुक्ला को 'नाइस गमछा' वाला कॉम्पलीमेंट भी देते हैं. 'टाइगर सीरीज़' में तो सलमान के गमछा ऑब्सेशन दिखता ही है. बाकी फिल्मों में भी स्कार्फ से जुड़ा फैशन दिखता है.
सलमान के स्कार्फ इस्तेमाल करने के बाद अचानक से इसकी बिक्री में बढ़ोत्तरी आ गई थी.
सलमान के स्कार्फ इस्तेमाल करने के बाद इसकी बिक्री में बढ़ोतरी आई.

#3. ऑटोमोबाइल्स का evolution दिखेगा
रोड पर चलाएं या बालू पर लेकिन सलमान अपनी फिल्मों में तरह-तरह की बाइक जरूर चलाते हैं. और बाइक भी ऐसी जो लेटेस्ट डिजाइन वाली होगी जिसे देखकर अचरज होगा. 'किक' वाली बाइक याद है? जो वो बच्ची के इलाज के लिए बेच देते हैं. उसके अलावा 'दबंग' का वो गाना जो ऊपर बताया था. अभी 'टाइगर ज़िंदा है' के ट्रेलर में भी वो बालू वाली बाइक चलाते दिख रहे हैं. 'एक था टाइगर' में तो वो नॉर्मल वाली बाइक से ही हेलिकॉप्टर का पीछा कर उस पर चढ़ जाते हैं.
रियल लाईफ में सलमान बाइक से ज़्यादा साईकल चलाते हैं.
टाइगर ज़िंदा है, किक, एक था टाइगर के दृश्य; रियल लाइफ में सलमान बाइक से ज़्यादा साइकल चलाते हैं.

#4. गन्स, मशीनगन्स, मुक्के-लातें, ढिशुम-ढिशुम वाले यादगार एक्शन सीक्वेंस 
गोदाम वाले एक्शन सीक्वेंस - दबंग / वॉन्टेड ओपनिंग सीन - एक था टाइगर रिंग वाली फाइट्स - सुल्तान पार्टी हेडक्वार्टर वाला सीन - किक
ऐसा जबर एक्शन होता है कि एक साथ में दसेक लोग तो उड़ ही जाते हैं. नॉर्मल लोग मैग्ज़ीन चेंज करते हैं या दोबारा से गोली भरते हैं, लेकिन सलमान भाई एक बुलेट स्ट्रिप कंधे पर लाद कर फायरिंग करते हैं. गोली खत्म होने का झोल ही नहीं है. उसके अलावा कार वाले सीक्वेंस में तो भाई का जवाब नहीं है. एक बार तो उन्होंने इतनी धाकड़ परफॉर्मेंस दी कि आज तक कचहरी के चक्कर लग रहे हैं.
सलमान खान कि फिल्मों कई एक्शन सीन्स उनके हमशक्ल से भी करवाई जाती है.
'दबंग', 'वॉन्टेड', 'सुल्तान' के दृश्य; सलमान की फिल्मों में कई एक्शन बॉडी डबल से करवाए जाते हैं.

#5. डायलॉग इतने करारे होंगे कि फिल्म से ज्यादा याद रहेंगे 
'हम तुम में इतने छेद करेंगे कि कंफ्यूज़ हो जाओगे, कि सांस कहां से लें और पादें कहां से' - दबंग 'लाइफ में तीन चीज़ें कभी अंडर-एस्टीमेट नहीं करना: आई, मी, एंड माइसेल्फ' - रेडी   'एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी, फिर मैं अपने आप की भी नहीं सुनता' - वॉन्टेड 'मेरे बारे में ज़्यादा मत सोचना, दिल में आता हूं समझ में नहीं' - किक 
उनकी हर टिपिकल/हिट फिल्म वो ज़रूर होगी जिसमें उनके ऐसे करारे डायलॉग होंगे. फिल्म बरसों-बरस पुरानी हो जाएगी लेकिन लोग उन संवादों को नहीं भूलेंगे. और जब फिल्म लगती है तब तो उन पर इतनी सीटियां और तालियां बजती हैं कि शोर में कुछ सुनाई भी नहीं देता.
#6. गाने ख़ास ध्यान देकर बनाए होंगे, ऐसे जो सब गुनगुना सकें
'मुन्नी बदनाम हुई, डार्लिंग तेरे लिए' - दबंग 'मैं करूं तो साला, कैरेक्टर ढीला है' - रेडी 'माशाल्लाह माशाल्लाह, चेहरा है माशाल्लाह' - एक था टाइगर 'लगे 440 वोल्ट छूने से तेरे' - सुल्तान

#7. उस किसी भी फिल्म में लिपलॉक नहीं होगा 
सलमान की कोई भी फिल्म उठाकर देख लें, उसमें आपको किसिंग सीन नहीं मिलेगा. भाई का मानना है कि वो फैमिली ऑडियंस के लिए फिल्में बनाते हैं और वो नहीं चाहते कि कोई भी आदमी अपनी फैमिली के साथ उनकी फिल्म देखते वक्त अजीब स्थिति में हो जाए. हालांकि एक बार सलमान को ऑनस्कीन किस करते हुए दिखाया गया था. फिल्म 'मैंने प्यार किया' के गाने 'मेरे रंग में रंगने वाली' में. उस किस सीन को करने से हीरोइन भाग्यश्री ने मना कर दिया था. बड़ी मशक्कत के बाद दोनों के बीच शीशे की दीवार लगाकर किस करवाया गया. उसके बाद सलमान ने जैसे फिल्मों में चुंबन न करने की पॉलिसी बना ही ली जिसे अब तक नहीं तोड़ा है.
फिल्म 'मैंने प्यार किया' में किस करते सलमान खान और भाग्यश्री.
फिल्म 'मैंने प्यार किया' में किस करते सलमान खान और भाग्यश्री. किस, जो असल में हुआ ही नहीं.

#8. नया हेयरस्टाइल होगा हर बार, जो चलन में आएगा
सलमान ने इधर हाल-फिलहाल से एक ही तरह का हेयरस्टाइल रखना शुरू कर दिया है. पहले ये चीज़ तकरीबन उनकी हर फिल्म में बदल जाती थी. वे इंडिया में ट्रेंड सेट करने के लिए जाने जाते हैं. कहने का मतलब ये कि उनके स्टाइल को बहुत फॉलो किया जाता है. चाहे वो फटी जीन्स ही क्यों न हो. लेकिन उनके बालों को लोग बहुत कॉपी करते हैं. जैसे 'तेरे नाम' वाला हेयरस्टाइल हर लड़का बनवा कर घूम रहा था. उसके अलावा उनकी 'मुझसे शादी करोगी' वाला हेयरस्टाइल बहुत लोगों ने अपनाया था. वीर में भी उनका हेयरस्टाइल चर्चा विषय रहा था.
सलमान का फिल्म 'सावन' का बड़े बालों वाला लुक भी बहुत फेमस हुआ था.
'तेरे नाम', 'मुझसे शादी करोगी', 'वीर' में उनकी हेयरस्टाइल. फिल्म 'सावन' में उनका बड़े बालों वाला लुक बहुत फेमस हुआ था.



Video: सलमान का इससे लल्लनटॉप इंटरव्यू आपने नहीं देखा होगा

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement