The Lallantop

रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में धमाका, CRPF के 6 जवान घायल

रायपुर SP ने दी धमाके की जानकारी.

Advertisement
post-main-image
रायपुर रेलवे स्टेशन. (फोटो आजतक)
रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी. यहां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में हुए धमाके में CRPF के 6 जवान घायल हो गए. इनमें से दो की हालत गंभीर है. प्राइवेट अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. बताया जा रहा है कि शनिवार, 16 अक्टूबर की सुबह शिफ्टिंग के दौरान डमी कारतूस बक्से के हाथ से छूट जाने की वजह से धमाका हुआ. CRPF की 221वीं बटालियन के जवान स्पेशल ट्रेन से जम्मू जा रहे थे. कारतूस और अन्य उपकरणों की शिफ्टिंग के दौरान हादसा हो गया. ग्रेनेड जो डमी कारतूस बॉक्स में रखा था ट्रेन की बोगी में रखते ही फट गया. इस दुर्घटना में 6 जवान घायल हुए हैं. हवलदार विकास चौहान गंभीर रूप से घायल हैं. CRPF  के एक जवान और एक हेड कॉन्स्टेबल को रायपुर के श्री नारायण अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के तुरंत बाद CRPF  के आला अधिकारी मौक़े पर पहुंचे और दुर्घटना स्थल का मुआयना किया. रायपुर के एसपी प्रशांत अग्रवाल ने बताया,
सुबह करीब 6.30 बजे रायपुर रेलवे स्टेशन पर CRPF की एक विशेष ट्रेन में एक मामूली विस्फोट हुआ. ट्रेन झारसुगुडा (ओडिशा) से जम्मू की ओर जा रही थी. विस्फोट डेटोनेटर और एचडी कार्ट्रिज ले जा रहे एक कंटेनर को शिफ्ट करने के दौरान हुआ. ट्रेन में कंटेनर को शिफ्ट करते समय यह गलती से कोच नंबर-9 में फिसल गया, जिसके कारण विस्फोट हुआ.
आज तक की खबर के मुताबिक, इससे पहले 17 जून को सिकंदराबाद में ऐसा ही एक मामला सामने आया था. दरभंगा जंक्शन पहुंची सिकंदराबाद दरभंगा एक्सप्रेस के पार्सल बोगी से उतारे जा रहे रेडीमेड कपड़े के पैकेट में ब्लास्ट हो गया था. साल 2019 में कानपुर सेंट्रल से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस जब बर्राजपुर स्टेशन पर खड़ी थी उसके टॉयलेट में धमाका हो गया था.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement