The Lallantop

बीवी छोड़कर चली गई, दूसरी महिला के दरवाजे पर जाकर हस्तमैथुन करने लगा, पुलिस ने ऐसे पकड़ा

महिला के दरवाजे पर जाता और मास्टरबेट करने लगता

Advertisement
post-main-image
महिला के दरवाजे पर हस्तमैथुन करने वाला अरेस्ट (फोटो- फ्लिकर/आजतक)

मुंबई की बांद्रा पुलिस को एक महिला से शिकायत मिली कि कोई शख्स उनके घर के सामने हस्तमैथुन कर रहा है (Man Masturbates Outside Woman's Door Bandra). पुलिस जब तक मौके पर पहुंची आरोपी वहां से जा चुका था. आठ दिन बाद आरोपी फिर लौटा. इस बार पुलिस ने उसे धर दबोचा. शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी का नाम अली अहमद सैयद है. उम्र 42 साल. वो पेशे से एक सेल्समैन है. बांद्रा पुलिस ने गुरूवार, 12 जनवरी को उसे अरेस्ट किया. अली एक कॉलेज ड्रॉपआउट है. पुलिस ने बताया कि उसकी पत्नी उसे तीन साल पहले छोड़कर चली गई थी और वो अकेला रहता है.

पीड़ित महिला बांद्रा के चैपल रोड में रहती है. बांद्रा पुलिस के मुताबिक, घटना 4 जनवरी की है. दोपहर करीब 1.30 बजे महिला ने पुलिस को फोन किया और बताया कि एक व्यक्ति उनके दरवाजे के बाहर मास्टरबेट कर रहा है. पुलिस के पहुंचने तक आरोपी जा चुका था. 

Advertisement

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए महिला का बयान दर्ज किया और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया.

बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने अखबार को बताया-

महिला ने हमें बताया कि उनके दरवाजे की घंटी बजी. जब उन्होंने पीपहोल से झांककर देखा तो आरोपी बाहर हस्तमैथुन कर रहा था. हमने बिल्डिंग के सीसीटीवी फुटेज चेक किए हैं. उसमें आरोपी हस्तमैथुन करता दिख रहा है. हालांकि कैमरे की खराब क्वालिटी के चलते आरोपी का चेहरा दिखाई नहीं दिखाई दिया.

Advertisement

इसके बाद महिला की मदद से पुलिस ने आरोपी का स्कैच तैयार किया. इलाके में गश्त कर रही पुलिस को वो स्कैच दिया गया. पुलिस को शक था कि आरोपी उस जगह पर वापस आ सकता है. 11 जनवरी को आरोपी वहां वापस आया. तब पुलिस ने उसे कस्टडी में लिया और पूछताछ की. आरोपी की संलिप्तता साबित होने के बाद अगले दिन सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया गया. सैयद के खिलाफ पहले का कोई मामला अब तक सामने नहीं आया है.

वीडियो: दिल्ली केस अपडेट: बीजेपी नेता समेत पांचों आरोपी उस रात क्या-क्या कर रहे थे?

Advertisement