The Lallantop

साली से मजाक के चक्कर में 4 लोगों की जान चली गई

पलवल में काले खान की साली से छुटमल ने किया था मजाक.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
साली के चक्कर में 4 लोगों की जान चली गई. यहां साली गाली नहीं है. रिश्ते वाली साली. जीजा की प्यारी साली की बात हो रही है. हरियाणा के पलवल में एक गुट के लोगों ने दूसरे गुट के बंदे की साली को लेकर कुछ मजाक कर दिया. बात इतनी बढ़ी कि दो गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई. चार लोगों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी. दो लोग घायल हो गए. ये घटना पलवल के उटावड़ गांव में बुधवार को हुई. इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. बताते हैं कि दोनों गुटों के बीच एक घंटे तक गोलियां चली. पुलिस पर आरोप है कि जब गांव में गोलियां चल रही थीं तो पुलिस गांव के भीतर जाने की बजाय बाहर खड़ी रही. हमला करने वाले जब घटनास्थल से भाग लिए. तब पीड़ित पक्ष वाले एक्टिव हुए और हमलावरों के घर गए. जित्ती लूटपाट कर सकते थे, कर डाली. साली के जीजा का नाम काले खान है. मजाक करने वाले का नाम हाजी छुटमल. काले खान के घर शादी की तैयारियां चल रही थीं. साली शादी के फंक्शन में शामिल होने आई थी. मरने वालों के नाम वसीम, दीन मोहम्मद, रज्जाक और हामिद बताया जा रहा है. आरोपी फरार हैं. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement