बच्चा तो बेचारा 12 दिन जेल में रहकर परेशान हो गया है. और रो रोकर उसका बुरा हाल हो रखा है.पुलिस ने छीना 3 साल का बच्चा, मां लगा रही कोर्ट के चक्कर
3 साल उम्र ही क्या होती है. सिनेमा का टिकट तक नहीं लगता. और इस बच्चे को जेल में डाल दिया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
मदुरई में एक मां ने अपने 3 साल के बच्चे को जेल से निकलवाने के लिए हाई कोर्ट से मदद मांगी है. शॉकिंग बात ये है कि 3 साल के बच्चे को कोई जेल कैसे भेज सकता है. भाई साब, 3 साल तक के बच्चों का तो सिनेमा में टिकट तक नहीं लगता. बच्चे की मां मारी ने बताया कि एक चोरी के आरोप में पुलिस ने उसके पति और बहन को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के लिए. साथ में मारी का बच्चा भी था. सबको हिरासत में ले लिया गया. तीनों को जब पुलिस के सामने पेश किया गया, पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के तीनों को जेल भेज दिया. जब कोर्ट के सामने ये केस आया, कोर्ट भी अचंभे में आ गया. कि अगर पूरे केस में बच्चे का कोई गुनाह रहा भी हो, तो उसे जुवेनाइल सुधार घर की जगह एडल्ट जेल में क्यों रखा गया. कोर्ट ने मजिस्ट्रेट और पुलिस को बुलाकर जवाब मांगा है अब. वो भी लिखित में.
बच्चा तो बेचारा 12 दिन जेल में रहकर परेशान हो गया है. और रो रोकर उसका बुरा हाल हो रखा है.
बच्चा तो बेचारा 12 दिन जेल में रहकर परेशान हो गया है. और रो रोकर उसका बुरा हाल हो रखा है.Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement





















