कर्नाटक के बेल्लारी गांव में एक 18 साल की लड़की अंजली ने खुद को आग लगा ली. अंजली मेहुल कांतिलाल के घर में काम करती थी. मेहुल ने अंजली पर अंगूठियां चोरी करने का इल्जाम लगाया था. घर से चीजें गुम होने पर अक्सर पहला शक घर के नौकरों पर जाता है. अगर वो बेकुसूर हों तो उसपर क्या बीतती है ये घटना इसी का नमूना है. मेहुल के घर से कुछ सोने की अंगूठियां गायब हो गईं थीं. मेहुल के घर का काम करती थी अंजली. तो अंजली के ऊपर इल्जाम लगा दिया.
अंजली गिड़गिड़ाती रही कि उसने चोरी नहीं की है. लेकिन मेहुल उसे टॉर्चर करने लगा. उसने अंजली के साथ गाली गलौज की. उसने उसे जेल में डलवा देने की भी धमकी दी. अंजली डर गई. फिर अंजली से कपड़े उतारने को कहा. इस सबसे बहुत आहत हो गई अंजली. अपनी जान देने का फैसला कर लिया. 15 अप्रैल को उसने खुद को आग लगा ली. अंजली अभी बेल्लारी के VIMS हॉस्पिटल में है. वो 50 प्रतिशत जल चुकी है. मामला अब सामने आया है. मेहुल के खिलाफ FIR दर्ज हो गई है. लेकिन अभी वो बेल पर बाहर है.
स्टोरी दी लल्लनटॉप के साथ इंटर्नशिप कर रही आकांक्षा ने एडिट की है.
चोरी के इल्जाम से दुखी मेड ने लगा ली खुद को आग
बेंगलुरू की ये लड़की एक घर में घरेलू काम काज करती थी. मालिक ने चोरी का इल्जाम लगा दिया और टॉर्चर किया.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement


















