3 मार्च 2024 को मियां मोहम्मद शहबाज़ शरीफ़ पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री चुन लिए गए. नेशनल असेंबली में 336 में से उन्हें 201 वोट मिले. जैसी कि रवायत है, उन्होंने अपने पहले भाषण में कश्मीर के मुद्दे को उठाया. विपक्ष की आलोचना की. और ग़रीबी, बेरोज़गारी खत्म करने जैसे तमाम वादे भी किए.
दुनियादारी: Pakistan के नए पीएम Shehbaz Sharif ने Kashmir और Palestine पर क्या बोला?
नए पीएम के तौर पर शहबाज़ शरीफ़ के सामने कौन सी चुनौतियां हैं?
Advertisement
Advertisement
पाकिस्तान ने हाल के कुछ सालों में बेहद नाज़ुक दौर देखा है - राजनैतिक अस्थिरता, अर्थव्यवस्था आईसीयू में है, आतंकवाद और क्राइम. इन सब ने पाकिस्तान की नाक में दम कर रखा है. क्या शहबाज़ शरीफ के पास इन समस्याओं का समाधान होगा? और क्या वो अपने कार्यकाल के पांच साल पूरे भी कर पाएंगे? ऐसे कई सवाल अब पूछे जा रहे हैं.
तो आज के शो में हम जानेंगे,
Advertisement
नए पीएम के तौर पर शहबाज़ शरीफ़ के सामने कौन सी चुनौतियां हैं?
उन्होंने अपने पहले अभिवादन में क्या कहा?

.webp?width=80)









