The Lallantop
Logo

तारीख: जब राष्ट्रपति वीवी गिरी के डॉक्टर पर चला मर्डर का केस

1973 में राष्ट्रपति वीवी गिरी के डॉक्टर नरेंद्र सिंह जैन पर उनकी पत्नी की हत्या का केस चला.

Advertisement

तारीख थी 4 दिसंबर 1973. दिल्ली की उस सर्द शाम डॉक्टर नरेंद्र सिंह जैन चांदनी चौक स्थित अपनी क्लिनिक पर ताला लागते हैं और घर लौट जाते हैं. घर दिल्ली के पॉश इलाके, डिफेन्स कॉलोनी में था. घर पहुंचकर डॉक्टर जैन अपनी पत्नी विद्या से कहते हैं, “चलो, दीदी के यहां हो आते हैं”. उसी कॉलोनी में डॉक्टर जैन की बहन रहा करती थीं. डॉक्टर जैन और उनकी पत्नी घर से बाहर निकलते हैं. शाम के सवा सात बजे थे. अंधेरा हो चुका था. दोनों कार की तरफ बढ़ते हैं. डॉक्टर जैन ड्राइविंग वाली साइड की तरफ से बैठते हैं और उनकी पत्नी दूसरी तरफ से. लेकिन जैसे ही डॉक्टर जैन ड्राइविंग सीट पर पहुंचते हैं, देखते हैं कि उनकी पत्नी वहां नहीं है. उन्हें बगल के नाले से कुछ आवाज सुनाई देती है. वो गाड़ी से बाहर निकलकर नाले की तरफ बढ़ते हैं. नाले में उन्हें एक धुंधली सी आकृति मुंह के बल लेटी हुई दिखाई देती है. देखिए वीडियो. 
 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement