ये भारत की आज़ादी और बंटवारे के कुछ रोज़ बाद की बात है. पाकिस्तान के उत्तरी वज़ीरिस्तान में अपने सैनिक आवास में बैठा एक ब्रिटिश डिविज़न कमांडर सोच में डूबा हुआ था कि तभी एक भारतीय ब्रिगेडियर ने आने की सूचना दी. 1/7 राजपूत रेजिमेंट के ब्रिगेडियर, बख्शी कुलदीप सिंह अंदर आए. 1/7 राजपूत को वज़ीरिस्तान से भारत लौटना था. और ब्रिगेडियर बख्शी इसी सिलसिले में डिविज़न कमांडर से बात करने आए थे. अचानक उन्हें अहसास हुआ कि उनसे एक गलती हो गई है. ये क़बीलाई इलाक़ा था, जहां हर समय ख़तरा बना रहता था और ब्रिगेडियर अपनी पिस्टल साथ लाना भूल गए थे. इतनी देर में उन्होंने देखा कि उनका एक अर्दली उनके पीछे पीछे आ गया है. अर्दली ने अपनी एक जेब से ब्रिगेडियर की सर्विस पिस्टल और दूसरी जेब से एक.32 इंच की पिस्टल निकाली. दोनों पिस्टल उसने टेबल में रखी, और लगभग डांटते हुए अपने सीनियर से बोला, "साब आप हथियार साथ नहीं लाए हैं".
तारीख: 5 अगस्त,1947 को पाकिस्तान में तिरंगा किसने फहराया?
"ब्रिगेडियर! इस धरती पर ऐसा कोई नहीं है जो 1/7 राजपूत को वो करने से रोक सके, जो वो करना चाहते हैं. 1/7 राजपूत जब चाहेंगे, यहां से निकल जाएंगे"
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
कमरे में मौजूद अंग्रेज अफ़सर ये सब देख रहा था. उसे हैरानी इस बात की थी कि एक अर्दली बिना इजाज़त डिविज़न कमांडर के घर में कैसे घुस आया. गार्ड्स ने उसे रोका क्यों नहीं. कुछ देर तक उसने इस बारे में सोचा और फिर ब्रिगेडियर बख्शी की ओर मुख़ातिब होकर बोला,
"ब्रिगेडियर! इस धरती पर ऐसा कोई नहीं है जो 1/7 राजपूत को वो करने से रोक सके, जो वो करना चाहते हैं. 1/7 राजपूत जब चाहेंगे, यहां से निकल जाएंगे"
Advertisement

.webp?width=80)
















