भारत के उत्तर पश्चिम में पड़ता है एक राज्य. नाम है राजस्थान, यानी राजाओं का देश. राजस्थान में बीकानेर से श्रीगंगानगर या हनुमानगढ़ की तरफ जाएंगे तो आपके साथ-साथ एक विशाल रेगिस्तान चलेगा. थार की इस जमीन पर जिन्दा बच पाते हैं सिर्फ कुछ सांप कीड़े और कैक्टस के पेड़. और हां शायद बियर ग्रिल्स भी. गर्मियों में इस रेतीली जमीन पर आदमी का कुछ देर रुकना भी मुश्किल है. लेकिन बीकानेर से 250 किलोमीटर दूर पहुंचते ही आपको एक चमत्कार होता दिखाई देता है. खेजड़ी और बबूल के पेड़ो से गुजरता हुआ ये रास्ता अचानक खुलता है लहलहाते धान के खेतों में. ऐसी हरियाली कि आदमी को लगे वो राजस्थान के बजाय पंजाब पहुंच गया है. लेकिन ये राजस्थान ही है. और इन खेतों के पीछे हैं एक बड़ी ही रोचक कहानी.
तारीख: एक नहर ने कैसे भारत का हिस्सा पाकिस्तान में जाने से बचाया?
बीकानेर के महाराज गंगा सिंह ने 5 दिसंबर 1925 के दिन 'गंग नहर' की नींव रखी और अकाल की समस्या से छुटकारा पाने के लिए एक सिंचाई प्रणाली भी स्थापित की.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)












.webp?width=275)


.webp?width=120)
.webp?width=120)
.webp?width=120)



