The Lallantop
Logo

तारीख: सबसे अमीर आदमी के पास कितना पैसा था?

बेजोस, अदानी, बिल गेट्स - इन सब की संपत्ति भी मस्क के साथ जोड़ दी जाए तो वो भी इस शख्स के आगे कहीं नहीं ठहरते.

Advertisement

मार्वल के सारे सूपरहीरो में सबसे ताकतवर कौन, इस एक सवाल ने सालों से फैन ग्रुप्स में इन्फिन्टी वॉर छेड़ रखी है. इस आग में अपने हिस्से का तेल डालते हुए, एक और सवाल हम जोड़ देते हैं. मार्वल के सूरमाओं में सबसे अमीर कौन है? इस सवाल के जवाब में शायद आयरन मैन का नाम आए. लेकिन फिर ट'चाला उर्फ़ ब्लैक पैंथर है. जो एक पूरे साम्राज्य का राजा है. जिसके पास दुनिया की सबसे दुर्लभ धातु, वाइब्रेनियम का भंडार है. अब इसी लड़ाई को असलियत के धरातल पर लेकर आएं. साल 2023 में दुनिया का सबसे अमीर आदमी कौन है? बिला शक जवाब होगा, इलोन मस्क. जिन्हें उनके फैन असली आयरन मैन भी कहते हैं. लेकिन इतिहास की बात करें तो एक शख्स है जो इस आयरन मैन को पिछाड़ देता है. और सिर्फ आयरन मैन ही नहीं, बेजोस, अदानी, बिल गेट्स  - इन सब की संपत्ति भी मस्क के साथ जोड़ दी जाए तो वो भी इस शख्स के आगे कहीं नहीं ठहरते. इत्तेफाक देखिए, ये शख्स भी अफ्रीका का रहने वाला था. एक साम्राज्य का राजा था. और उसके पास दुनिया की सबसे कीमती धातु की खान थीं. कौन था इतिहास का सबसे अमीर आदमी. और उसके पास कितनी दौलत थी. चलिए जानते हैं. पूरा किस्सा जानने के लिए देखें वीडियो. 

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement