पिछले कुछ दिनों से राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत तमाम नेता कोविड वैक्सीन के बूस्टर डोज़ दिए जाने की तारीख़ पूछ रहे थे. राहुल का कहना था कि जब वैक्सीन के बूस्टर डोज़ दिए ही जाने हैं तो देरी क्यों की जा रही है. इस पर नेशनल टास्क फोर्स ने कहा था कि सरकार की प्राथमिकता सबसे पहले वयस्क लोगों के वैक्सीनेशन कार्यक्रम को पूरा करने की होगी. इसके लिए बनाया गया राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (NTAGI) बूस्टर डोज के बारे में फाइनल पॉलिसी तय करेगा. ये भी कहा था कि बूस्टर डोज़ पर निर्णय साइंटिफिक एप्रोच के साथ लिया जाएगा. अब पीएम मोदी ने इससे जुड़ी घोषणा कर दी है तो जानना जरूरी है कि विशेषज्ञ इस बारे में क्या सोचते हैं? देखिए वीडियो.
आसान भाषा में: 'बूस्टर डोज' पर राय बनाने से पहले जान लें विशेषज्ञों की इस बारे में क्या सलाह है?
पीएम मोदी ने 10 जनवरी से 'प्रीकॉशन डोज' की घोषणा की है.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















