लॉकडाउन में शराब की दुकानों पर बंदी हो गयी. फ़ेसबुक पर एक ऐड आया. एक शराब की दुकान की फ़ोटो थी. होम डिलीवरी की व्यवस्था थी. दावा कि ऑनलाइन पेमेंट करिए, दारू ख़ुद दरवाज़ा खटखटा देगी. विज्ञापन पढ़कर 58 साल के राजा सोम सेहरावत ने फ़ोन लगाया. दूसरी तरफ़ से पक्की डिलीवरी के लिए ऑनलाइन पेमेंट जमा करने के लिए कहा गया. मिस्टर सेहरावत ने कहा कि वो ख़ुद विज्ञापन में छपी दुकान के मालिक हैं. उधर से फ़ोन कट गया. ये सब पैसा बनाने का खेल था. दिल्ली के द्वारका (नॉर्थ) थाने में पुलिस ने केस लिखा. पता चला कि पोस्ट झारखंड के जंगलों से घिरे छोटे से ज़िले जामताड़ा से लिखी गयी थी. जिस नम्बर पर पैसा बनाने का खेल चल रहा था, वो एक फ़र्ज़ी ID पर लिया गया था. ये जामताड़ा का खेल है. लम्बे समय से ये जामताड़ा साइबर क्राइम के लिए सुर्खियों में रहा है. और आसान भाषा में जानिए जामताड़ा का ABCD.
जानिए, भारत में ऑनलाइन धोखाधड़ी कैसे होती है?
जामताड़ा के खेल का पूरा ABCD.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)




















