01 फ़रवरी, 2023 का दिन. बजट का दिन. 2023-24 का बजट पेश करेंगी केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण. लेकिन आख़िर ये बजट होता क्या है? कैसे शुरू हुआ? बजट को बजट क्यों कहते हैं? 'इकॉनमिक सर्वे', 'ट्रेड डेफिसिट', 'रेवेन्यू बजट' और 'कैपिटल बजट' जैसे शब्दों के क्या मायने हैं? बजट में मेरे लिए क्या है? इन सबके उत्तर पूछने पर बड़े-बड़े जानकार, बड़े-बड़े फ़िगर्स, डेटा और मुश्किल टर्म्स हमारी तरफ उछाल देते हैं. फिर हमारी जो बजट को लेकर थोड़ी बहुत उत्सुकता होती भी है, वो भी जाती रहती है. ‘कोऊ नृप होई…’ वाली तटस्थता ओढ़ लेते हैं हम. इसी को ध्यान में रखते हुए हमने बजट से पहले स्पेशल सीरीज़ शुरू की है. बजट 2023. जिसमें सब नहीं भी, तो बहुत कुछ बताएंगे. और बताएंगे, आपकी-हमारी, यानी आसान भाषा में.
संविधान में बजट का कोई ज़िक्र नहीं तो बजट को 'बजट' क्यों कहते हैं?
भारतीय बजट का इतिहास भाग-1: संविधान में बजट का कोई ज़िक्र नहीं तो फिर हम बजट को 'बजट' क्यों कहते हैं?
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)





















