तारीख. जिसमें हम सुनाते हैं उस तारीख से जुड़ी हुई ऐतिहासिक कहानियां. आज 13 दिसंबर है. आज की तारीख का संबंध है भारत की संसद पर हुए हमले से. भारत और अमेरिका. एक दुनिया का सबसे पुराना लोकतंत्र तो एक सबसे बड़ा. दोनों आतंक की मार झेल चुके हैं. यूं तो 9/11 और 26/11, ये दो तारीख़ें दोनों देशों के ऊपर हुए सबसे बड़े आतंकी हमले की गवाह बनी. लेकिन दिसम्बर 2001 में भारत की संसद पर हुआ आतंकी हमला, और जनवरी 2021 में कैपिटल हिल, यानी अमेरिकी संसद में नागरिकों की घुसपैठ, इन दोनों घटनाओं ने दोनों देशों को इससे भी बड़ा नासूर दिया. चूंकि दोनों देशों की पहचान इनके लोकतंत्र से होती है. इसलिए लोकतंत्र के मंदिर पर हमला, प्रतीकात्मक रूप से और भी ज़्यादा गम्भीर था. देखिए वीडियो.
तारीख: संसद पर हुए हमले के बाद पाकिस्तान से युद्ध होते-होते रह गया!
आज की तारीख का संबंध है भारत की संसद पर हुए हमले से.
Advertisement
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement

.webp?width=80)



















