चार गेंद में बने स्टार के बारे में कुछ बातें
कार्लोस ब्रेथवेट. वेस्ट इंडीज़ का बैट्समैन. पहली बार वर्ल्ड कप खेल रहा था. फाइनल मैच के फाइनल ओवर में चार छक्के जड़ दिए. कल कोई नहीं जानता था, आज हर कोई पूछ रहा है.
Advertisement

फोटो - thelallantop
एक खिलाड़ी जो युवराज सिंह को फॉलो करता है, बैटिंग के लिए खड़ा है. उसने युवराज सिंह के छः छक्कों वाला वीडियो न जाने कितनी ही बार देखा हुआ है. उसके सामने बॉलर बॉल फेंकने को तैयार है. बॉलर दौड़ता हुआ आता है, पहली गेंद और छः रन! युवराज सिंह ने भी इसी टीम के खिलाफ़ 9 साल पहले ऐसे ही एक ओवर की शुरुआत की थी. पहली गेंद पर छक्का जड़ा था. उसके बाद दूसरी, तीसरी, चौथी, पांचवीं, और छठी गेंद पर भी. यहां इस खिलाड़ी ने पहली चार गेंदों पर छक्के ठोंक दिए. पांचवीं गेंद खेलने को नहीं मिली. उसकी टीम मैच जीत चुकी थी. युवराज का रिकॉर्ड अभी भी बरकरार है लेकिन हर किसी को उस ओवर की याद ज़रूर आ गयी. कार्लोस ब्रेथवेट! वेस्ट इंडीज़ का वो खिलाड़ी जो चार गेंदों में स्टार बन गया. जिसके बारे में हर कोई बात कर रहा है. जिसके चार छक्कों ने वेस्ट इंडीज़ को दूसरी बार वर्ल्ड कप की ट्रॉफी दिलाई. ब्रेथवेट के बारे में कुछ बातें: 1. ब्रेथवेट का पूरा नाम है क्रेग कार्लोस ब्रेथवेट. इनकी पैदाइश है 1 दिसंबर 1992 की बारबाडोस में. प्यार से लोग इन्हें बोबो कहते हैं. 2. 2010 में अंडर 19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में 335 रन बनाकर रन बनाने की लिस्ट में दूसरे नम्बर पे रहे. 3. 2011 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में डेब्यू किया. 4. युवराज सिंह को अपना आइडल बताने वाले ब्रेथवेट चाहते हैं कि कभी वो भी एक ओवर की हर गेंद पर छक्का मारें. साथ ही स्टाइल के मामले में वो शिवनारायण चन्द्रपॉल को कॉपी करना चाहते हैं. 5. ब्रेथवेट और मशहूर पॉप आर्टिस्ट रिहाना बचपन में एक ही क्लास में पढ़ा करते थे. हो न हो बचपन में टिफ़िन खाते टाइम अचार भी आपस में शेयर करते होंगे. 6. आईपीएल में ब्रेथवेट को दिल्ली डेयरडेविल्स ने खरीदा. इनका बेस प्राइस मात्र 30 लाख रुपिये था लेकिन कई टीमें इन्हें खरीदना चाहती थीं जिसकी वजह से इन्हें 4.2 करोड़ रुपिये मिले. 7. ब्रेथवेट आईपीएल में दिल्ली के लिए खेलते हुए राहुल द्रविड़ के अंडर खेलने को बेचैन हैं. वो चाहते हैं कि द्रविड़ से सीख कर बैकफुट डिफ़ेंस सुधार लें. 8. वेस्ट इंडीज़ के वर्ल्ड कप जीतने के बाद ब्रेथवेट को रिहाना का मेसेज मिला. मेसेज में लिखा था, "Congrats C! Everybody know West Indies are champion! Wanna do a remix with Bravo on Champion! xxxxx R" ब्रेथवेट से जब पूछा गया कि उन्हें कैसा लगा जब उनके आइडल युवराज इस वक़्त मैदा में बुरे दौर से गुज़र रहे हैं तो उसने कहा, "जिस खिलाड़ी ने एक ओवर में छः छक्के मारे हों, उस खिलाड़ी का बुरा दौर कभी आ ही नहीं सकता."
Add Lallantop as a Trusted Source

Advertisement
Advertisement
Advertisement














.webp?width=275)

.webp?width=120)




