The Lallantop

साल 2016 की ये खौफनाक फिल्म आपको बहुत कुछ याद दिला देगी

डोनल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना, गोरिल्ला को गोली मारना. और भी बहुत कुछ डरावना है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

हैप्पी न्यू ईयर. हर साल उम्मीद. लेकिन क्या होने वाला है कुछ नहीं पता. साल 2016. भी हैप्पी न्यू ईयर से शुरू होकर गुजर गया. मगर खौफनाक रहा. 2016 की तारीखों पर नजर डालो तो खून सनी नजर आएंगी. दुनियाभर में कई घटनाएं हुईं. सीरिया में सिविल वॉर. रिफ्यूजी क्राइसिस, टेररिज्म...! इनके अलावा भी बहुत कुछ हुआ. अगर साल 2016 पर हॉलीवुड फिल्म बने तो कैसी होगी? तो देख लीजिये ये वीडियो.

Advertisement

इस वीडियो को बनाया है फ्रेंड डॉग नाम के स्टूडियो ने. इसको इस तरह बनाया गया जैसे फिल्मों का ट्रेलर. ये ट्रेलर इतना खौफनाक है कि इसे देखकर मन में डर पैदा होता है. इस ट्रेलर में ब्रेन हुथर, बेन औक्सिएर, सेठ मेच्ची ने साल 2016 की उन घटनाओं को शामिल किया है, जिन्होंने लोगों को दुखी किया. इस ट्रेलर में जिन घटनाओं को शामिल किया गया है उसमें शामिल हैं-

1.अमेरिका में गोरिल्ला को गोली से मारना 2.सैमसंग मोबाइल के फटने का सीन 3.सिंगर प्रिंस, सिंगर डेविड, बॉक्सर मोहम्मद अली की मौत 4.ब्रिटेन के यूरोपी यूनियन से बाहर होने का दुःख 5.डोनल्ड ट्रंप का अमेरिका का राष्ट्रपति बनना.

Advertisement
इस फिल्म को उन्होंने यूट्यूब पर अपलोड किया है और नाम दिया है 'ये साल की सबसे डरावनी फिल्म है' इस ट्रेलर को फ्रेंड डॉग स्टूडियो ने अपने फेसबुक पेज पर भी अपलोड किया है जिसे 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. इस ट्रेलर की शुरुआत एक जोड़े और चंद दोस्तों से होती है, जो नए साल यानी 2016 की आगाज़ का जश्न मना रहे हैं. उस लम्हें को ऐसे पेश किया जाता है जैसे ये ख़ुशी चंद लम्हों की है. काउंटडाउन शुरू होता है और फिर खौफनाक सफ़र. दूसरा सीन दिखता है. एक कमरे में एक्टर जीन वाइल्डर, सिंगर प्रिंस, सिंगर डेविड बोई और बॉक्सर मोहम्मद अली की तस्वीर दीवार पर लगी हैं. इन शख्सियतों की मौत इसी साल हुई.

जीन वाइल्डर

यंग फ्रैंकेंस्टीन, सिल्वर स्ट्रीक, विली वोंका, ब्लेजिंग सैडलस, स्टिर क्रेजी के कॉमिक एक्टर जीन वाइल्डर अमेरिकन थे. कॉमिक एक्टर थे. 83 साल की उम्र में 29 अगस्त को अल्जाइमर की वजह से मौत हो गई. बोनी एंड क्लाइड से अपने करियर की शुरुआत करने वाले जीन वाइल्डर को फिल्म निर्देशक मेल ब्रूक की फिल्म द प्रोडूसर्स से ज़बरदस्त शोहरत मिली. जीन ने द एडवेंचर ऑफ़ शर्लाक होम्स स्मार्टर ब्रॉदर, संडे लवर्स, द वुमन इन रेड और हॉन्टेड हनीमून का भी निर्देशन किया. wilder

सिंगर प्रिंस

प्रिंस रॉजर्स नेल्सन अमेरिकन सिंगर और सांग राइटर थे. मल्टी टैलेंटेड. क्योंकि रिकॉर्ड प्रोडूसर, इंस्ट्रुमेंटलिस्ट भी थे. सात बार ग्रैमी पुरस्कार जीत चुके प्रिंस को मिनेसोटा (अमेरिका ) के चानहैसन में उनके घर में एक एलिवेटर में गिरा हुआ पाया गया था. मौत ख़ुदकुशी थी या फिर मर्डर ये गुत्थी नहीं सुलझी. अपनी वास्तविक धुनों को वह गिटार पर बजाते थे. 'ग्रैफिटी ब्रिज' और 'द ब्लैक' उनकी मशहूर एल्बम हैं. 57 साल के पॉप सिंगर ने 'लेट्स गो क्रेजी' और 'व्हेन डव्स क्राई' जैसे कई यादगार गाने गाए. singer prince

डेविड बोई

डेविड बोई की 69 साल की उम्र में कैंसर के इलाज के दौरान 11 जनवरी को मौत हुई. 18 महीने से कैंसर से जूझ रहे थे. 2006 में न्यूयॉर्क चैरिटी कॉन्सर्ट में उन्होंने अपनी आख़िरी लाइव परफॉरमेंस दी. सात गानों वाले एल्बम ब्लैकस्टार को लोगों ने हाथों-हाथ लिया. कामयाबी की शुरुआत 1972 में उनके 'द राइज़ एंड फॉल ऑफ ज़िग्गी स्टारडस्ट' और 'द स्पाइडर फ्रॉम मार्स' से शुरू हुई थी. उन्होंने लेट्स डांस, स्पेस ओडिटी, हीरोज़, अंडर प्रेशर, रैबल, लाइफ ऑन मार्स और सफ्राजेट सिटी जैसे कई हिट एल्बम दिए. david bowie

मोहम्मद अली

बॉक्सर मोहम्मद अली का 74 साल की उम्र में मौत हो गई. खेल इतिहास के सबसे महानतम खिलाड़ियों में शुमार होता है अली का. 32 साल तक पार्किंसन से लड़ने के बाद अमेरिका के एक अस्पताल में 3 जून को उन्होंने आखिरी सांस ली. द ग्रेटेस्ट' निकनेम वाले मोहम्मद अली का जन्म 17 जून अमेरिका में हुआ था. 6 फीट 3 इंच लंबे अली का शुरुआती नाम कैसियस मर्सेलस क्ले. जिसे 1964 में 22 वर्ष की उम्र में अली, सॉनी लिस्टन को हराकर पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने थे. इसके बाद उन्होंने इस्लाम धर्म अपना लिया था और फिर मोहम्मद अली के नाम से मशहूर हुए. अली तीन बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन रहे. अपनी जिंदगी में 61 फाइट लड़ीं, जिनमें से 56 मुकाबले में उन्होंने जीत हासिल की और सिर्फ 5 बार ही हारे. mohammad ali अली 12 साल के थे. उनके पिता ने उन्हें एक साइकिल गिफ्ट की थी, लेकिन किसी ने साइकिल चुरा ली थी. इस बात से नाराज अली ने एक पुलिसवाले से कहा था कि वह उस चोर की जमके धुनाई करना चाहते हैं. उस पुलिसवाले का नाम थआ जो मार्टिन था, जोकि एक बॉक्सिंग ट्रेनर था, उसने युवा अली को अपने अंडर में ट्रेनिंग देना शुरू कर की और अली बॉक्सर बन गए.
अब बात ट्रेलर की. फिल्म में मौजूद किरदारों को जल्द ही इस बात का एहसास हो जाता है कि जैसे उनके साथ कुछ गलत हो रहा है. वो उस दौरान किसी को मदद के लिए कॉल नहीं कर सकते. क्योंकि उनके 'हाथ में मौजूद फ़ोन ही धमाके के साथ फट जाता है.' ये सीन उस बात की याद दिलाता है जब सैमसंग मोबाइल फटने की कई घटनाएं हुई थीं. बैट्री फटने की वजह से सैमसंग को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ-साथ 10 देशों से गैलेक्सी नोट 7 फोन वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी थी.
इस फिल्म में ब्रिटेन का यूरोपियन यूनियन से बाहर होना खौफनाक दिखाया गया. उसी तरह अमेरिका में डोनल्ड ट्रंप का राष्ट्रपति बनना भी खतरनाक दिखाया गया है. फिल्म अफरातफरी होती है. एकदम डरावना. डोनल्ड ट्रंप के रोल में एक बंदा घर में जबरन घुसने की कोशिश करता है तो दूसरा कहता है क्या तुम्हें वोट करना याद है? फिल्म में उस घटना को भी दिखाया गया है जब अमेरिका में सिनसिनाटी के एक चिड़ियाघर में एक चार साल का बच्चा 10-12 फीट गहरे बाड़े में में गिर गया, जहां 17 साल के गोरिल्ला ने उसे पकड़ लिया. बच्चे को बचाने के लिए चिड़ियाघर की 'स्पेशल रिस्पांस टीम' को गोली चलानी पड़ी जिससे गोरिल्ला की मौत हो गई. बच्चा लगभग 10 मिनट तक गोरिल्ला के कब्जे में था. बच्चे को फौरन सिनसिनाटी में बाल अस्पताल भर्ती कराया गया था. इन सभी घटनाओं को अप्रिय और दुखदायी दिखाया गया है. ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

वीडियो देख लो

https://www.youtube.com/watch?v=Z04M6NhkIKk
 

ये भी पढ़ें

हिंदी सिनेमा ने पिछले साल इन दृश्यों में अपनी तमाम पूँजी उंडेल दी है! इन्हें बार-बार देखा जाना चाहिए

2017 की 15 फिल्में जो सबसे ज्यादा तृप्त करेंगी!

2016 के 11 सबसे खूबसूरत लिखे हुए गाने

फिल्में देखने वालों की 5 कैटेगरी, तुम किसमें आते हो?

Advertisement
Advertisement