The Lallantop

इस गणतंत्र दिवस पूरे देश ने झेली ये अनोखी मुसीबतें

रिपब्लिक डे हैप्पी हो गया और इनके घर में गमी हो गई.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
गणतंत्र दिवस बीत गया है. इस बार का गणतंत्र दिवस कई मामलों में अलग था. अच्छा था. जैसे पिंक हेलमेट पहने लेडीज ने बुलेट चलाई. प्रधानमंत्री ने प्रोटोकॉल का पालन किया. और पिछले साल की तरह इस साल भी एक आवारा लेड़िया कुत्ता सिक्योरिटी तोड़कर बीच मैदान में घुस गया. अंतरात्मा विशेषज्ञ नीतीश कुमार का मानना है कि इस कुत्ते के अंदर संविधान से जुड़े किसी बड़े आदमी की आत्मा है. जो हर बार भारत के गौरव का दर्शन करने घुस जाता है. लेकिन इस सब के बीच देश की राजधानी दिल्ली से दिल दहला देने वाली खबरें आई हैं. पता चला है कि तीन लोगों का हार्ट अटैक हो गया. ये वही लोग थे जिन्होंने इस महीने का कैलेंडर नहीं देख रखा था. जिसकी वजह से उन्हें पता नहीं चल पाया कि इस बार 26 जनवरी फ्राइडे को पड़ रही है. यानी लॉन्ग वीकेंड होगा. यानी तीन दिन की छुट्टी होगी. उन्हें अपनी छुट्टी प्लान करने का मौका नहीं मिला जिसका दबाव उनका दिल झेल नहीं सका.
झांकी की फोटो
झांकी की फोटो

अचानक हुए छुट्टियों के इस हमले से लोग काफी घबरा गए. पूरा नोएडा और एनसीआर इंडिया गेट की तरफ जाता देखा गया. नोएडा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन पर एक दम्पत्ति में भारी झगड़ा हो गया. पत्नी टोकन की लाइन में लगे पति को बराबर टोंक रही थी कि पहले क्यों नहीं बताया तुम्हारी छुट्टी है? कितने दिन से कह रहे हैं शिमला चलो. बरफ देखनी है. तुम कहते थे तीन दिन की छुट्टी हो तो चलेंगे. अब मिल गई छुट्टी तो सरोजिनी जा रहे हैं. कॉल सेंटर में काम करने वाले दो युवाओं को जब पता चला कि उन्होंने दारू सिर्फ एक दिन की स्टॉक की है और छुट्टी तीन दिन है, दोनों ने एक दूसरे पर बियर की बोतल से हमला कर दिया. उनका कहना था कि इतनी सर्दी में रजाई से निकलकर और दारू लाने कौन जाएगा?
रिपब्लिक डे की शॉपिंग करते लोग
रिपब्लिक डे की शॉपिंग करते लोग

सबसे बड़ा झटका करणी सेना को लगा है. तीन दिन की छुट्टियों से पद्मावत ने कमाई के रिकॉर्ड सेट कर लिए. खुद करणी सेना के राजपूत सैनिकों के घर से बच्चे बूढ़े औरतें सिनेमाघर घेरने पहुंच गए. बाद में पता लगा कि वो सब तो फिल्म देखने आए हैं. करणी सेना के अलावा रायसीना हिल्स पर परेड देखने गए सातवीं लाइन में बैठे लोगों का नुकसान हुआ. उनके आगे वाली लाइन में राहुल गांधी बैठे थे जिनकी फोटो पर लाल घेरा बनाकर सारा दिन सोशल मीडिया पर घुमाया गया.
लाल घेरा
लाल घेरा

बहुत सारे न्यूज चैनल्स का नुकसान हुआ क्योंकि उनके एंकर्स के लाख चाहे के बावजूद परेड में आए हथियार पाकिस्तान पर नहीं गिरे. उसी जगह दूरदर्शन का भारी फायदा हुआ. उसका तीन घंटे का वीडियो यूट्यूब पर टॉप ट्रेंडिंग में चल रहा है.
ट्रेंडिंग देखो
ट्रेंडिंग देखो

उन लोगों का भी बड़ा नुकसान हुआ जो 26 जनवरी होने से मेट्रो के पांच रुपए बचाने के लिए फालतू में कहीं चले गए. उसकी वजह से पांच बचे लेकिन चालीस घुस गए. ऐसे ही लोगों को शास्त्रों में अर्थशास्त्र का जनक चाणक्य कहा गया है.


ये भी पढ़ें:

कहानी उस जवान की, जिसे जानकर राष्ट्रपति कोविंद भी रोने लगे

Advertisement
स्कूल बस पर हमले में ‘मुस्लिमों’ के पकड़े जाने का सच जान लो

करणी सेना ने भंसाली को रिलीज़ से पहले ही पांच करोड़ कैसे कमवा दिए?

100 साल पहले बना दुनिया का सबसे नया धर्म, जिसमें कोई पुजारी नहीं होता

31 जनवरी की शाम इस समय चांद नहीं देखा, तो ज़िंदगीभर खुद को कोसोगे

 
 

Advertisement
Advertisement