The Lallantop

खुलासा: अरविन्द केजरीवाल नहीं, उनका हमशक्ल है दिल्ली का मुख्यमंत्री!

जानते हैं यकीन नहीं होगा, लेकिन सुबूत तो इसी बात की ओर इशारा कर रहे हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

Ajyendraअजयेन्द्र उर्मिला त्रिपाठी. ये उन सज्जन का नाम है, जिनकी तस्वीर आप बाईं तरफ देख रहे हैं. सोशल मीडिया के अच्छे जानकार हैं. अपने ट्विटर हैंडल के अलावा देश-विदेश के बड़े लोगों के ट्विटर हैंडल पर नजर रखते हैं. उनसे कुछ अच्छी चीजें निकालकर लोगों के लिए परोसते रहते हैं. अजयेन्द्र ने लल्लनटॉप के रीडर्स के लिए दिल्ली  के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का ट्विटर हैंडल खंगाला. इससे उन्हें कुछ दिलचस्प चीजें हासिल हुईं, जिसे वो शेयर कर रहे हैं. आप भी पढ़िए.

Advertisement
पहले हमने दो तरह के नेता देखे थे. एक वो थे, जो भोले-भाले लोगों को वायदे-विकास की बातें करके वोट ले जाते थे. दूसरे वो थे, जो हिन्दू-मुस्लिम और जात-पात की रेखा खींच के वोट ले जाते थे. इन सभी में हम थोड़े पढ़े-लिखे और जागरूक लोग "बिकाऊ" और "रेडिकल" लोगों को गालियां देके अपना मन हल्का कर लेते थे. हमें दूर-दूर तक अपनी तरह बात करने वाले लोग नहीं दिखते थे, जो स्वराज-संविधान-सच्चे लोकतंत्र के लिए वोट करें. दिखते थे तो हमारी तरह बंधे हुए "एक्शन-रहित" कि तभी "नायक" फिल्म को 200 बार देख अपने आप को "शिवाजी राव" मान चुके एक आदमी का प्रवेश हुआ. नाम था अरविन्द केजरीवाल. kejriwal लोकतंत्र, पारदर्शिता, स्वराज की बात करता यह शख्स सिस्टम से लड़ता हुआ हम सबका चहेता बन गया और नतीजा ये कि 14 फरवरी, 2015 को अरविन्द केजरीवाल ने दूसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उनकी ईमानदारी, स्वराज के प्रति सच्ची निष्ठा और लोकपाल लाने की तैयारी ने बाकी "करप्ट" दलों में खलबली मचा दी. 30 फरवरी 2015 को सभी दलों के नेताओं ने एक गुप्त बैठक की और अरविन्द केजरीवाल के खिलाफ एक साजिश रची. साजिश उन्हें बदनाम करने की. और फिर क्या था, "साजिद खान'' से मिलीभगत करके इन्होंने दिल्ली में अरविन्द केजरीवाल की जगह उनके हमशक्ल को बैठा दिया. अब यह हमशक्ल अरविन्द केजरीवाल, हमारे नेता को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है.
मुझे पता है आपको यकीन नहीं हो रहा होगा. तो ओरिजिनल अरविन्द केजरीवाल के ट्वीट पढ़िए, आप लिखावट के अंतर को देख के खुद समझ जायेंगे कि अभी वाला हमशक्ल है.
#आज कल अरविन्द केजरीवाल का हमशक्ल भी इसी बात को बोलता रहता है कि मैं क्या करूं? पुलिस मेरे कंट्रोल में नहीं, LG के कंट्रोल में है. 1 #अपने असली अरविन्द ने कसम खाई थी कि सरकार में बैठे गद्दारों को जेल पंहुचा देंगे. हमशक्ल आज-कल संतोष कोली की मां को जेल भेज रहा है. 2 #असली केजरीवाल ने कहा था कि कोई आलोचना भी करे तो उसका स्वागत करिए. हमशक्ल स्वागत तो छोड़िये, सुनता ही नहीं है. 3 #कोहराम मचाने की बात करता इस देश का सपूत हर मामले में आज-कल खामोश है. क्या आपको अब भी यकीन है ये असली वाला है? 4 # अब बताओ ये पढ़ के. असली वाला "We, The People" की बात करता था. हमशक्ल "Who The People" की बात करता है. 5 # असली केजरीवाल ने कहा था कि नेता नहीं बैठेगा जी विधानसभा-राज्यसभा-लोकसभा में, आम आदमी बैठेगा. सुशील गुप्ता के चयन के बाद तो मानोगे आप लोग कि यह साजिश है दूसरे दलों की. अपना कभी नहीं करता ऐसा. 6 # ये है हमारा असली अरविन्द केजरीवाल. कहां गया इसे ढूंढो :( 7 #ये तो हमारे वाले ने किया भी था. फिर हमशक्ल के आते ही उसने हटवा दिया सब हिसाब-किताब. 8 #अबकी बहुत धांसू सबूत है, ये देखो. 9 #अच्छा अब ऐसा सबूत दूंगा जिसे "Refuse" नहीं कर पाओगे. ये देखो... 10
ये भी पढ़ें: AAP के लिए कुमार विश्वास से बड़ी मुश्किल आ गई है अब कुमार ने इस कविता के जरिए केजरीवाल पर हमला बोला कुमार विश्वास के हालात पर सबसे सही बात इस आदमी ने कही है! कुमार विश्वास और केजरीवाल के बीच हुई लड़ाई की असल वजह वीडियो में देखें कौन हैं सुशील गुप्ता, जिन्हें आप की ओर से राज्यसभा भेजा जा रहा है

Advertisement
Advertisement