
Image: Reuters
नेतन्याहू की इस यात्रा से सबसे ज्यादा फायदा खुद नेतन्याहू को होगा. 21 अक्टूबर 1949 से लेकर आज तक उस आदमी को इतना ज्ञान नहीं मिला जितना तीन दिन के इंडिया टूर में मिल गया. इजराइल के बारे में नेतन्याहू की जानकारी बेहद सीमित थी. नेतन्याहू के बारे में नेतन्याहू की जानकारी सीमित थी. यहां पहुंचे तो मोदी जी ने उनको सोशल मीडिया ट्रेंड्स दिखाए. तब नेतन्याहू को अपने और अपने देश के बारे में वो बातें पता चलीं जो गूगल और विकीपीडिया पर भी नहीं हैं. यहां का जियो पर प्रतिदिन एक जीबी डेटा प्राप्त करने वाला फेसबुक फ्रीक बताता है कि जितने पंगे नेतन्याहू ने अपनी मिलिट्री लाइफ में नहीं लिए उतने चार दिन में ले लिए. नेतन्याहू ने सलाहुद्दीन, हाफिज सईद, दाउद, पाकिस्तान, अफगानिस्तान से भारत को मुक्ति दिलाने का बीड़ा उठाया है. निर्मल बाबा, भूतपूर्व संत रामपाल, टॉर्च संत आसाराम, माल्या, सलमान खान इन सबसे भारत को बचाने का जिम्मा नेतन्याहू ने ले लिया है. ये बातें नेतन्याहू को फेसबुक पोस्ट्स पढ़कर पता चलीं.

Image: Facebook
नेतन्याहू के सामान्य ज्ञान में भयंकर इजाफा हुआ. उन्हें पता चला कि अब उनके देश की खुफिया एजेंसी मोसाद और रॉ एक साथ मिलकर काम करेंगे. उन्हें थोड़ा अफसोस भी हुआ कि मोसाद को इतना बड़ा फैसला लेने से पहले एक बार उनसे पूछना तो चाहिए था. नेतन्याहू ताज का दीदार करने जाएंगे. ये बात तो मोदी जी ने फोन पर नेतन्याहू को बता दी थी. लेकिन उनकी अगवानी की सलाह सीएम योगी की बजाय मेमे वाले दीपक शर्मा को दी जा रही है. ये बात उन्हें सोशल मीडिया से ही पता चली.

Image: PTI
हमको अभी तक क्या मिला. पीएम को एक बार फिर प्रोटोकॉल तोड़ने का मौका, कांग्रेस को एक वीडियो स्टोरी, ट्विटर को मेमे, वेबसाइट्स को 10 things to know, टीवी चैनलों को 'बड़ी बहस.' और इजराइल की तो इक्कीसों उंगलियां घी में मुंडी कड़ाही में है. उनका मुखिया दोनों हाथो से ज्ञान बटोर रहा है. यहां ताज का दीदार करेंगे और 125 करोड़ देशवासियों की दुवाएं लेकर जाएंगे. हमारी जीडीपी इत्ती तेजी से आगे बढ़ रही है. अर्थव्यवस्था पहले से चौचक है. इसमें इजराइल क्या बढ़ाएगा.
ये भी पढ़ें:
थंडरबोल्ट: सबसे जांबाज मिलिट्री ऑपरेशन, जिसमें बेंजामिन नेतन्याहू के भाई शहीद हुए थे
पीएम मोदी के दोस्त नेतन्याहू को लोग ‘बीबी’ क्यों कहते हैं
वेश्या को पैसे और बड़े घोटाले का जिक्र, इजरायली पीएम के बेटे का ऑडियो वायरल
दिमाग हो तो मोदी जी जैसा, 2022 के गुजरात चुनाव की चाल अभी से चलेंगे!












