गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं शराबी ये दिल हो गया संभालो मुझको ओ मेरे यारों संभलना मुश्किल हो गया दिल में मेरे ख्वाब तेरे तस्वीरें जैसे हों दीवारों पे तुझपे फिदा मैं क्यों हुआ आता है गुस्सा मुझे प्यार पे मैं लुट गया मान के दिल का कहा मैं कहीं का न रहा क्या कहूं ऐ दिलरुबा हुआ ये जादू तेरी आंखों का ये मेरा कातिल हो गयाआइए नंदा की याद में ये सुरीला गाना सुनें. पांच सुरों में.
आज फिर ये याद आया कि आंखें गुलाबी भी हो सकती हैं
एक्ट्रेस नंदा के बहाने सुनिए एक ही गाने के 5 सुरीले वर्जन
Advertisement

फोटो - thelallantop
आज के दिन नंदा पैदा हुई थीं. तिल वाली एक्ट्रेस. चार बरस पहले उनकी देह मिट्टी में मिल गई. पर याद. वो तो करोड़ों आंखों में बसती है. वहीं से एक सुरीली याद. मेरी वाली नंदा की याद. जिनकी आंखें गुलाबी थीं. कम से कम आनंद बख्शी साहब को तो यही लगता था. तभी तो नंदा और राजेश खन्ना की फिल्म 'द ट्रेन' के लिए ये गाना लिखा.
Advertisement











