The Lallantop

पंजाब का ये सर्वे केजरीवाल के बारे में अनोखी बात बता रहा है

बीजेपी और अकाली दल के गठबंधन को कांग्रेस कड़ी टक्कर दे रही है.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop

चुनाव आयोग ने इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की घोषणा की है. 4 जनवरी को हुई इस अनाउंसमेंट के बाद से चुनाव के पहले होने वाले सर्वे का दौर शुरू हो गया है. अभी तक उत्तर प्रदेश पर दो सर्वे आ चुके हैं, जिनमें से एक में बीजेपी को स्पष्ट बहुत मिलता दिख रहा है, जबकि दूसरे में रुझान मिले-जुले हैं.

Advertisement

इस बार सर्वे आया है पंजाब से. एबीपी न्यूज, लोकनीति और CSDS ने पंजाब की जनता का रुझान जानने की कोशिश की, जहां अकाली दल और बीजेपी के गठबंधन के सत्ता में आने के आसार दिख रहे हैं. पंजाब में 117 विधानसभा सीटें हैं, जिन पर एक ही चरण में चुनाव होना है और नतीजे 11 मार्च को आएंगे.

ये सर्वे 10 से 18 दिसंबर के बीच हुआ है, जिसका सैंपल साइज 3093 था. आइए आपको बताते हैं क्या कह रही है जनता...

Advertisement

किसको मिलेंगी कितनी सीटें?

सीटों के मामले में अभी अकाली-बीजेपी का गठबंधन सबसे आगे नजर आ रहा है, लेकिन रोचक बात ये है कि यूपी के विपरीत यहां कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और कड़ी टक्कर दे रही है. यूपी में तो कांग्रेस फाइट से ही बाहर है. केजरीवाल की पार्टी 'आप', जो चुनाव जीतने का दंभ भर रही है, वो यहां रेस से बाहर नजर आ रही है.

अकाली-बीजेपी: 50-58 कांग्रेस: 41-49 आप: 12-18

किसे मिलेंगे कितने वोट?

वोट प्रतिशत के मामले में भी अकाली-बीजेपी का गठबंधन सबसे आगे है, लेकिन कांग्रेस यहां भी कड़ी टक्कर दे रही है. सीटों की तरह 'आप' यहां भी दोनों से काफी पीछे है.

Advertisement

अकाली-बीजेपी: 34% कांग्रेस: 31% आप: 21%

मुख्यमंत्री के तौर पर पहली पसंद कौन?

वोटों और सीटों के मामले में भले कांग्रेस दूसरे नंबर पर हो, लेकिन पंजाब की जनता अमरिंदर सिंह को सीएम बनते देखना चाहती है. उनके और प्रकाश सिंह बादल के बीच काफी अंतर है, जबकि भगवंत मान बहुत पीछे हैं.

अमरिंदर सिंह: 29% प्रकाश सिंह बादल: 20% भगवंत मान: 8%

इलाकों के आधार पर कौन सी पार्टी कहां रहेगी आगे?

मालवा

अकाली-बीजेपी: 33% कांग्रेस: 28% आप: 26%

माझा

कांग्रेस: 38% अकाली-बीजेपी: 35% आप: 10%

दोआब

अकाली-बीजेपी: 36% कांग्रेस: 32% आप: 17%

ड्रग्स का मुद्दा/समस्या

ड्रग्स पंजाब चुनाव का बड़ा मुद्दा है. वहां यूथ की एक बड़ी आबादी ड्रग्स की लत से जूझ रही है, लेकिन राज्य में ड्रग्स की सप्लाई में कोई कमी नहीं आई है. अधिकतर लोग इसे गंभीर मुद्दा तो मानते हैं, लेकिन उनके मुताबिक इस प्रॉब्लम से कांग्रेस से निजात दिला सकती है. ड्रग्स की समस्या से निपटने में बीजेपी लोगों की आखिरी उम्मीद है.

ड्रग्स कितना बड़ा मुद्दा है?

गंभीर मुद्दा: 85% गंभीर नहीं: 1%

ड्रग्स की समस्या से कौन निपटेगा?

कांग्रेस: 25% आप: 17% अकाली-बीजेपी: 14%

नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस में जाना सही या गलत?

चुनावों की घोषणा से एक दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने की घोषणा की. इस पर लोगों की मिली-जुली राय है.

सही: 28% गलत: 20%

क्या पंजाब का मुख्यमंत्री पंजाब से ही होना चाहिए?

पंजाब में भीतरी और बाहरी की लड़ाई बहुत है. केजरीवाल ने एक बार कहा था कि पंजाब का सीएम पंजाब से ही होगा, तो लोगों ने कयास लगाने शुुरू कर दिए थे कि वो खुद दिल्ली छोड़कर पंजाब के सीएम बन सकते हैं. ऐसे में इस सवाल का जवाब भी उम्मीद के मुताबिक ही मिला.

हां: 79% नहीं: 13%

क्या केजरीवाल सिर्फ वोट काटने का काम करेंगे?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बड़े जोर-शोर से पंजाब चुनाव की तैयारी कर रहे हैं. उनका दावा है कि वो पंजाब की जनता को एक मजबूत और बेहतर विकल्प देने जा रहे हैं, लेकिन वहां की जनता शायद उनकी इस बात से इत्तेफाक नहीं रखती. अधिकांश लोग उन्हें वोटकटवा ही मानते हैं.

हां: 43% नहीं: 34%


ये भी देखें:

आपके इलाके में कब है पोलिंग, यहां जानें

सर्वे: यूपी में अबकी बार स्पष्ट बहुमत से भाजपा सरकार

यूपी का चुनावी सर्वे, जिसे पढ़कर सबके तोते उड़ जाएंगे

दिल्ली के अपने विधायक को पंजाब में चुनाव लड़ाने ले जा रहे केजरीवाल

Advertisement