1. सैमसंग को लेकर अखिलेश ने किया था मजाक
2012 में ऐसी ही एक रथयात्रा में अखिलेश यादव हैदरगंज में बोल रहे थे. सड़क के दोनों तरफ पार्टी के कार्यकर्ता थे. एक आदमी सेलफ़ोन से उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा था. तभी अखिलेश ने उसकी तरफ इशारा किया और कहा, ''देखिए ये सैमसंग का सबसे नया मॉडल है और ये हमारी पार्टी के पास है.'' इसके बाद अखिलेश हंसने लगे. इसी दौरान ही उन्होंने एक और कार्यकर्ता को देखा. तुरंत बोले. ''अरे इसको तो मैंने ही पार्टी में शामिल किया था.'' लोग रथ पर बैठने के लिए शोर मचाने लगे तो अखिलेश ने उनसे कहा, ''आगे बैठा लेंगे, छोटा रथ है, कैसे बैठेंगे सब?'' उनका रथ एक बार जाम में फंस गया तो उन्होंने एक ट्रक ड्राईवर को देखकर कहा,'' हैलो ट्रक ड्राईवर भईया, साइड तो दे दो."2. अखिलेश की बेटी भी रथ पर होती थी
3जनवरी 2012 को अखिलेश का रथ चुनाव प्रचार में घूम रहा था. अखिलेश की बेटी अदिति भी उनके साथ थी. उसके हाथ में एक आई-पैड था. वो न्यू इयर में कहीं बाहर नहीं जा पाई इसलिए पापा के साथ रथ पर घूम रही थी. उसके पास एक बैग था. अखिलेश ने उसे खंगालते हुए कहा, ''अरे, अपनी थोड़ी चॉकलेट बाकी लोगों को भी तो दो.'' बस हाईटेक थी. लिफ्ट भी लगी थी उसमें. अखिलेश इसी से बस की छत पर आकर लोगों से बात करते.3. युवराज वर्सेज राजकुमार
नरेंद्र मोदी राहुल गांधी को युवराज कहते रहे हैं. अखिलेश को भी उस दौरान मीडिया ने राजकुमार कहा था. इस युवराज और राजकुमार वाली तुलना पर अखिलेश बोलते थे, ''अपने-अपने घर में हम सभी युवराज और राजकुमार हैं. चुनौती ये है कि ये पदवी बाहर के लोगों से हासिल की जाए.''4. अमर सिंह को तब भी नहीं पसंद करते थे अखिलेश
आज अमर सिंह को लेकर पार्टी में बवाल मचा हुआ है. 2012 में अमर पार्टी से बाहर ही थे. उस वक्त भी अमर सिंह को अखिलेश कुछ ख़ास पसंद नहीं करते थे. चुनाव के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें अमर सिंह की कमी खलती है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ''पार्टी उन्हें याद नहीं करती है. हमारी मुलाक़ात भी नहीं होती हैं. कभी अगर मिल जाएं तो मैं उनसे नमस्कार कर लेता हूं.'' ये तो सिर्फ अखिलेश के चुनाव प्रचार की कुछ बातें थीं. यूपी चुनाव सिर पर हैं. आपको अभी दूसरे नेताओं के चुनावी प्रचार के पुराने-नए किस्से भी सुनाएंगे. Stay Tuned.ये स्टोरी निशांत ने की है.












