The Lallantop

वो 9 लोग जो पिछले तीन साल से पीएम मोदी के सारे काम देख रहे हैं

ये लोग परदे के पीछे रहते हैं.

Advertisement
post-main-image
फोटो - thelallantop
क्या प्रधानमंत्री मोदी सारा काम खुद ही करते हैं?
पब्लिक में इस बात पर बहुत डिबेट होती है. क्योंकि हर जगह मोदी ही नजर आते हैं. पर परदे के पीछे उनके खुद के चुने हुए लोग हैं, जो उनका हर काम संभालते हैं. ये लोग मंत्री नहीं, अफसर हैं. कहते हैं कि इनके ही दम पर पीएमओ मजबूत बना हुआ है.
ये रहे वो 9 लोग:
1. अजित डोभाल (नेशनल सिक्यूरिटी एडवाइजर)
ajit doval

# पाकिस्तान पर किए गए सर्जिकल स्ट्राइक का मास्टरमाइंड कहा जाता है इनको. # कहते हैं कि सारे सिक्यूरिटी मसलों पर मोदी का सिंगल विंडो क्लियरेंस हैं डोभाल. सब कुछ इन पर ही छोड़ दिया जाता है. # रॉ, इंटेलिजेंस ब्यूरो और नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन तीनों के सुपरबॉस हैं, पर काम किसी कैपिटलिस्ट की तरह करते हैं. एकदम इन्नोवेटिव आइडियाज ले के आते हैं.
2. नृपेंद्र मिश्रा (पीएम के प्रिंसिपल सेक्रेटरी)
nrip

# पीएम के विजन को यही पब्लिक तक पहुंचाते हैं. इनको लाने के लिए पीएम ने रूल बदल दिए थे. 2014 में सरकार बनाते ही सबसे पहले इनको ही लाया गया था. रिजल्ट ओरिएंटेड हैं, तुरंत काम करवा लेते हैं. # संडे को भी काम करते हैं और काम नहीं करनेवाले लोगों की खटिया खड़ी कर देते हैं.
3. पी के मिश्रा (पीएम के एडिशनल प्रिंसिपल सेक्रेटरी)


# पीएमओ और पीएसयू में यही तय करते हैं कि कौन चुना जाएगा, कौन नहीं. ट्रांसफर-पोस्टिंग राज को खत्म करने का श्रेय है इनको. # ब्यूरोक्रेसी में HR सिस्टम लाकर खलबली मचा दिए. # जब मोदी गुजरात के सीएम थे तब ये 2001 में उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी थे.
4. प्रदीप कुमार सिन्हा (कैबिनेट सेक्रेटरी)
Pradeep-Kumar-Sinha

# ये वो पद है, जिस पर हर आईएस ऑफिसर पहुंचना चाहता है. शर्मा ने ही जीएसटी कानून बनवाने का जिम्मा लिया था. साथ ही सबको समझाने का भी. # उर्जित पटेल को गवर्नर बनाने के डिसीजन में इनका भी हाथ था. # कहा जा रहा है कि जुलाई में इनका कार्यकाल खत्म होने के बाद इनको एक्सटेंशन दिया जाएगा.
5. शक्तिकांत दास (इकॉनमिक अफेयर्स सेक्रेटरी)
Shaktikanta-Das
# ये उन अफसरों में से हैं जो इंडिया को विदेशों में भी रिप्रजेंट करते हैं. यही हैं वो जो डिमॉनिटाइजेशन के वक्त टीवी पर आते रहते थे. # एफडीआई और टैक्स से जुड़े कानूनों में बदलाव में इनका भी हाथ था. # हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक के शौकीन हैं.
6. एस जयशंकर (फॉरेन सेक्रेटरी)
jaishankar-cropped
# वाशिंगटन, बीजिंग और मॉस्को: तीन बड़े देशों में वक्त बिता चुके हैं, भारत के सबसे जरूरी अफसरों में से एक हैं. # मोदी की फॉरेन पॉलिसी के दाहिने हाथ हैं. 28 जनवरी को इनका कार्यकाल खत्म हो गया था, लेकिन फिर बढ़ा दिया गया. # जब मौका मिलता है तो ऑफिस में ही सोफे पर सो भी जाते हैं. ओवरटाइम करते वक्त.
7. अमिताभ कांत (सीईओ, नीति आयोग)
amitabh
# कहा जाता है कि इन्होंने हर वक्त खुद को रिइन्वेंट किया है. दिल्ली की राजनीति और समाज में बड़े नाम हैं. # भीम ऐप को लॉन्च करवाने में इनकी प्रमुख भूमिका रही है. # नेहरू जैकेट के शौकीन रहे हैं.
8. हंसमुख अधिया (रेवेन्यू सेक्रेटरी)
Hasmukh-Adhia
# डिमॉनिटाइजेशन में मोदी के अलावा इनको ही पता था सब कुछ. # टैक्स से जुड़े रिफॉर्म करने का जिम्मा इनको ही मिला है. # योग के शौकीन हैं, किताबें भी लिख चुके हैं.
9. भास्कर खुल्बे (पीएम के सेक्रेटरी)
Bhaskar-Khulbe-08082016
# ईमानदार अफसरों को खोज के लाने की जिम्मेदारी इनकी है. # मिठाईयां इनको बहुत पसंद हैं. मुंबई की जलेबी-दही सबसे ज्यादा.


 
ये स्टोरी ऋषभ ने की है
ये स्टोरी ऋषभ ने की है.

Also Read:

देश के 10 सबसे ताकतवर लोगों की लिस्ट, कई नाम चौंकाने वाले हैं

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement