गुजरात के मेहसाणा जिले में 21 जनवरी को करणी सेना के लोगों ने सरकारी बस को आग के हवाले कर दिया. दो और बसों में आगजनी की गई है. पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है और करणी सेना के लोगों का हंगामा लगातार जारी है. (फोटो : Twitter)
गुजरात के मेहसाणा जिले में फिल्म रिलीज नहीं होगी. करणी सेना ने वहां बसों में आग लगा दी है. फिल्म रिलीज होने पर और भी ज्यादा हिंसा करने की धमकी दी है. (फोटो : Twitter)
फिल्म की रिलीज टालने के लिए करणी सेना के लोग उत्तर प्रदेश के नोएडा में खुली जीप पर सवार होकर नारे लगाते रहे और पुलिस मूक दर्शक बनी रही. (फोटो : Twitter)
ग्रेटर नोएडा में राजपूत उत्थान सभा के कार्यकर्ताओं ने 21 जनवरी को पूरे दिन हुड़दंग मचाया. कार्यकर्ताओं ने राजपूत बिरादरी के थाना इंचार्ज को अपने कंधों पर उठा लिया और फिल्म पद्मावत का विरोध करते रहे. (फोटो : Twitter)
पुलिस की मौजूदगी में करणी सेना के लोगों ने दिल्ली-नोएडा-दिल्ली (DND) हाईवे जाम कर दिया और घंटों तक हंगामा किया. पुलिस भी उन लोगों के खिलाफ कुछ नहीं कर सकी. एक शख्स की भी गिरफ्तारी नहीं हुई. (फोटो : Twitter)
DND पर पुलिस के जवान हाथों में लाठियां लिए खड़े रहे और करणी सेना उत्पात मचाती रही. घंटों तक करणी सेना की वजह से ट्रैफिक रुका रहा, लेकिन कोई कुछ न कर सका. ये चाहते थे कि ग्रेटर नोएडा में फिल्म रिलीज न हो. (फोटो : Twitter)
करणी सेना के लोगों ने दक्षिण भारत में भी खूब उत्पात मचाया. वहां भी गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई. बैंगलोर में करणी सेना के लोग सड़कों पर उतर आए और फिल्म के खिलाफ नारेबाजी की. (फोटो : Twitter)
गुजरात में थियेटर मालिकों ने डर की वजह से फिल्म न दिखाने का फैसला किया है. अहमदाबाद के निकोल इलाके में राजहंस थियेटर पर करणी सेना के लोगों ने 20 जनवरी की रात तोड़फोड़ की है. अहमदाबाद में बसों में आग लगाने का वीडियो देखिए. इसे खुद करणी सेना ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है.
इन तस्वीरों को देखने के बाद भी पुलिस कुछ नहीं कर पा रही, तो इसमें जीत करणी सेना और उनके उपद्रवियों की नहीं है. इसमें हार है सुप्रीम कोर्ट के आदेश की और हार है उस संविधान की जिसकी बदौलत हम देश होने का दंभ भरते हैं. ये भी पढ़ें: रानी पद्मिनी की इज्जत 'बिक' रही थी, कंप्यूटर ने बचा ली करणी सेना के इन गुंडों पर देशद्रोह का केस कब दर्ज होगा? अब ‘पद्मावत’ के साथ नहीं बल्कि इस तारीख को रिलीज़ होगी ‘पैडमैन’ अब AIMIM सांसद ओवैसी ने भी पद्मावत का विरोध कर दिया है पद्मावत’ से बैन हटाकर सुप्रीम कोर्ट ने बहुत कायदे की बात कही है जानिये किन-किन राज्यों में आप पद्मावत नहीं देख पाएंगे
क्यों ‘पद्मावती/पद्मावत’ सब बैन के बावजूद बहुत ज्यादा देखी जाएगी?









