The Lallantop

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आईं, बन गईं मुंबई की मेयर, रितु तावड़े के बारे में सब जान लीजिए

रितु तावड़े के नाम की घोषणा शनिवार, 7 जनवरी को हुई. बता दें कि भाजपा की ओर से तावड़े BMC की दूसरी मेयर होंगी. तावड़े से पहले साल 1982 से 1983 में प्रभाकर पाई मेयर चुने गए.

Advertisement
post-main-image
बीएमसी मेयर पद के लिए रितु तावड़े के नाम की घोषणा हुई. (फोटो -इंडिया टुडे)

महाराष्ट्र के बृहन्‍मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मेयर और डिप्टी मेयर के उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा की जा चुकी है. भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मिलकर घाटकोपर से तीन बार की पार्षद रितु तावड़े का नाम मेयर पद के लिए घोषित किया है. वहीं, डिप्टी मेयर पद के लिए दहिसर के पार्षद संजय घाड़ी के नाम पर मुहर लगाई है. तावड़े के नाम की घोषणा महाराष्ट्र बीजेपी के अध्यक्ष अमित साटम ने की.

Add Lallantop as a Trusted Sourcegoogle-icon
Advertisement

रितु तावड़े के नाम की घोषणा शनिवार, 7 जनवरी को हुई. बता दें कि भाजपा की ओर से तावड़े BMC की दूसरी मेयर होंगी. तावड़े से पहले साल 1982 से 1983 में प्रभाकर पाई मेयर चुने गए. हालांकि, उनका कार्यकाल मात्र एक साल का ही रहा. अब जानते हैं. कि रितु तावड़े कौन हैं? जिन्हें महायुति की ओर से BMC के मेयर पद उम्मीदवार घोषित किया गया है. 

तावड़े के एफिडेविट के मुताबिक, उनका पूरा नाम रितु राजेश तावड़े है. उनका जन्म 18 अप्रैल 1972 में मुंबई के किरोल गांव में हुआ. वहीं, उन्होंने आचार्य मराठे कॉलेज मुंबई से 12वीं तक पढ़ाई की. तावड़े बीजेपी पहले कांग्रेस में थीं. साल 2012 में वह कांग्रेस को छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं.

Advertisement
Ritu Tawde
रितु तावड़े का एफिडेविट.

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, रितु ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वार्ड स्तर से की थी. इसके बाद उन्होंने नगर निगम के चुनाव में एंट्री ली. बता दें कि तावड़े घाटकोपर से तीन बार पार्षद चुनी गईं. BMC में अपने कार्यकाल के दौरान वह कई अहम पदों पर कार्यरत रहीं. तावड़े ने BMC शिक्षा समिति के अध्यक्ष, सुधार समिति के उपाध्यक्ष और प्रमुख नागरिक निकायों की सदस्यता समेत कई अहम पदों पर सेवाएं दी हैं.

यह भी पढ़ें: BMC में रितु तावड़े बनीं BJP की मेयर उम्मीदवार, डिप्टी मेयर के लिए शिंदे गुट के संजय घाड़ी का नाम

तावड़े ने अपने चुनावी एफिडेविट में पर्यावरण पर अधिक जोर दिया है. जिसमें उन्होंने अपने क्षेत्र में लोकल गवर्नमेंट एरिया के डेवलपमेंट, पर्यावरण को लेकर लोगों को जागरूक करना, मोबाइल लाइब्रेरी बनवाना और म्युनिसिपल हॉस्पिटल में मरीजों को फ्री इलाज कराने जैसी बातें कही हैं.

Advertisement

वीडियो: पप्पू यादव की गिरफ्तारी के समय क्या हुआ?

Advertisement